---Advertisement---

छुप-छुपकर मिलने के बाद, रुमार्ड बॉयफ्रेंड इब्राहीम अली संग रिश्ते को पब्लिक कर रही हैं Palak Tiwari? वीडियोज से सामने आया सच

कई बार Palak Tiwari को रुमार्ड बॉयफ्रेंड इब्राहीम अली से छुप-छुपकर मिलते देखा गया है लेकिन, अब वह अपने रिश्ते को पब्लिक करती दिख रही हैं। चलिए जानते हैं माजरा क्या है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 22, 2024 12:55 अपराह्न

Palak Tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Palak Tiwari: मशहूर एक्ट्रेस पलक तिवारी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम अली को कई बार एक दूसरे से छुप-छुपकर मिलते और एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया था। लेकिन कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की और न ही कोई हिंट दिया। यहीं अब दोनों की कुछ लेटेस्ट वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख यह साफ हो रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को पुब्लिक कर रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है।

क्या रुमार्ड बॉयफ्रेंड इब्राहीम संग रिश्ते को पब्लिक कर रही हैं Palak Tiwari?

बीती रात एक्ट्रेस पलक तिवारी को एक फुटबॉल मैच देखने पहुंचे देखा गया। बता दें इस मैच में और कोई नहीं उनके रुमार्ड बॉयफ्रेंड इब्राहीम अली खान जाने-माने एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ फुटबॉल खेल रहे थे। दोनों को एक साथ फुटबॉल मैच में देख लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि, एक्ट्रेस अपने रुमार्ड बॉयफ्रेंड इब्राहीम को चीयर करने और उन्हें अपना सपोर्ट देने पहुंची हैं। वीडियोज में देखा जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ बैठ मैच को एंजॉय कर रही हैं। बताते चलें दोनों को कई बार छुपकर मिलते देखा गया है लेकिन, यह पहली बार है जो दोनों एक साथ खुलकर सामने हैं।

पैप्स के सामने शर्माती दिखीं पलक

यहीं आपको बता दें इन तेजी से वायरल वीडियोज में देखा जा रहा है कि, एक्ट्रेस पलक तिवारी पैप्स के सामने आते ही शर्माने लगती हैं। यही नहीं वह शर्म के मारे पूरी लाल पड़ जाती हैं। एक्ट्रेस के इस तरह शर्माने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि, वह इब्राहीम और अपने रिश्ते को लेकर शर्मा रही हैं।

पलक और इब्राहीम का वर्क फ्रंट

बात की जाए पलक और इब्राहीम के वर्क फ्रंट की तो, आपको बता दें कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा बताया जा रहा है कि, इब्राहीम अली खान मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म “सरजमीं” से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ पलक सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने के बाद कई बड़ी फिल्मों में नजर आ सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026