---Advertisement---

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding के बाद कपल ने एयरपोर्ट पर खुलकर लुटाया प्यार , विजय-रश्मिका के कपड़े हुए वायरल

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: शादी के बाद पहली बार रश्मिका और विजय उदयपुर के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। वेडिंग के बाद दोनों के चेहरे पर ग्लो और खुशी साफ देखी जा सकती है। इसके साथ ही उनके लुक की भी काफी तारीफ हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 27, 2026 3:17 अपराह्न

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding : साउथ सिनेमा का पावर कपल  रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी लगातार चर्चा में बनी हुई है। 26 फरवरी को  वेडिंग के बाद दोनों ने दक्षिण भारत के पारंपरिक  ब्राइड और ग्रुम लुक से फैंस का दिल जीत लिया। साउथ सुपर स्टार्स ने राजस्थान के उदयपुर में शादी रचाई। अब कपल वापस हैदराबाद लौटता हुआ वायरल हो रहा है। शादी के बाद पहली बार विजय और रश्मिका को  स्पॉट किया गया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने मैरुन कलर का बेहद खूबसूरत फ्रॉक सूट पहना हुआ था। वहीं,  विजय कुर्ता पायजमा में नजर आए। कपल ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है।

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding  के बाद बेहद खास अंदाज में दिखा कपल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद पहली झलक को instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस दौरान दोनों मीडिया के सामने हाथ जोड़कर नमस्ते करते हैं। कपल ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था।

शादी के बाद का ग्लो चेहरे पर साफ देखा जा सकता है। दोनों काफी खुश थे। मीडिया और पैपराजी को देखकर कपल ने खुलकर पोज दिए। दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री को देखकर साफ लग रहा है कि, ये कपल एक-दूसरे के लिए ही बना है।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के लुक पर टिकी नजर

विजय-रश्मिका को उदयपुर के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। रश्मिका का मैरुन अनारकली सूट लोगों का ध्यान खींच रहा है। हैवी गोल्डन कढ़ाई से लैस उनका सूट परफेक्ट ब्राइडल वाइब दे रहा था। एक्ट्रेस ने बाल खोले हुए थे और मांग में सिंदूर भरा हुआ था। इस दौरान उनके माथे पर छोटी सी बिंदू भी लगी हुई थी। वहीं, विजय के गले में चांदी की चेन पड़ी हुई थी। इस दौरान उन्होंने लाइन ग्रीन कलर का कुर्ता पायजाना पहना हुआ था। विजय ने अपने बड़े बालों को बांधा हुआ था। इसके साथ ही आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ था। इस दौरान उन्होंने अपनी नई-नवेली बीवी का हाथ टाइट से पकड़ा हुआ था। एक्टर के चेहर पर रश्मिका मंदाना को बीवी बनाने की खुशी साफ देखी जा सकती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026