Bigg Boss 20 : टीवी की दुनिया का सबसे विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में भयंकर विवाद हुआ है। यहां पर जुबानी जंग करते हुए नकुल ढुल और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के बीच नौबत मारपीट तक आ गई। इस दौरान एक्ट्रेस माही विज ने नकुल के हाथ मारा है। इस फाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फैंस की तरफ से माही विज और नकुल ढुल को शो से बाहर करने की बात हो रही है। इस बीच अफवाहें भी चल रही हैं कि, इन दोनों में से कोई एक कंटेस्टेंट बाहर हुआ है। हालांकि इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इंटरनेट पर ये फाइट काफी सुर्खियां बटोरी रही है।
Bigg Boss 20 में क्यो हुई नकुल ढुल और गुल्लू के बीच फाइट?
बिग बॉस 20 में नकुल ढुल और गुल्लू के बीच लड़ाई का कारण काजी और स्काउट थे। दरअसल, काजी ने घरवालों को बताया है कि, उन्होंने स्काउट के कान में थूका है। जिसे सुनकर नकुल ने स्काउट को बता दिया। इस बात से नाराज होकर स्काउट काजी से लड़ने पहुंचे थे। इस लड़ाई में अचानक से गुल्लू काजी का सपोर्ट करने लगे। जिसे सुनकर नकुल भड़क गए और गुल्लू के साथ हाथापायी करने लगे।
देखें वीडियो
Full Video of Kalesh b/w Nakul Dhull and Gullu
https://t.co/pvZpzMFLt2— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 13, 2026
तभी सभी घरवाले बीच में आकर बचाव करने लगे। इस दौरान माही विज ने नकुल के पीछे हाथ मारा है। क्योंकि शो में किसी पर हाथ नहीं उठा सकते हैं , इसीलिए यूजर्स को गुस्सा आया और वो नकुल और माही को घर से बाहर करने के लिए कह रहे हैं।
माही विज या नकुल ढुल कौन होगा ‘बिग बॉस 20’ से बाहर?
सलमान खान के शो हुई लड़ाई को लेकर ऐसी खबर है कि, मेकर्स ने नकुल ढुल को घर से बेघर कर दिया है। वहीं, माही विज अभी भी शो का हिस्सा हैं। लेकिन अफवाह ये भी है कि, नकुल धुल को सिर्फ सीक्रेट रुम में भेजा गया है। वो जल्द वापस आएंगे। फिलहाल ये कलर्स टीवी और जियो हॉट स्टार के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा। लेकिन इस लड़ाई से बिग बॉस 20 की टीआरपी बढ़ सकती है। क्योंकि इंटरनेट पर इसकी काफी चर्चा है।
