Bigg Boss 20: 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के ‘काम’ पर अरिश्फा खान ने कसा तंज, घर में मचा बवाल

Bigg Boss 20:  बिग बॉस 2020 में  अरिश्फा खान और मैरी कॉम के बीच भयंकर लड़ाई हुई है। अरिश्फा ने मैरी के काम को लेकर तीखा हमला किया है। सलमान खान के शो के नए प्रोमो ने पूरे घर में खलबली मचा दी है।

Bigg Boss 20

Picture Credit: JioHotstar Reality Youtube

Bigg Boss 20:  बिग बॉस 20 में  सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर अरिश्फा खान और 6 बार मुक्के बाजी की नेशनल चैम्पियन मैरी कॉम के बीच भयंकर लड़ाई हुई है।  इस दौरान अरिश्फा ने मैरी के काम को लेकर भी तंज कसा है।  सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जा रहे, इस शो में अब नया ट्विस्ट आ गया है। टीवी के बेहद विवादित रिएलिटी शो का नया प्रोमो आया है। जिसमें अरिश्फा खान ने मैरी कॉम के भयंकर जुबानी  जंग की है।  इस लड़ाई के कारण घर में खलबली मच गई है। वहीं, ऑडियंस का भी इसने ध्यान खींचा है।

Bigg Boss 20 में अरिश्फा खान और मैरी कॉम के बीच हुई भयंकर लड़ाई

बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि,   अरिश्फा खान और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के बीच एक बेहद तीखी और हैरान कर देने वाली लड़ाई देखने को मिली है। इस बहस के दौरान दोनों के बीच बात पर्सनल कॉमेंट्स तक पहुंच गई। नॉमिनेशन टास्क के बाद घर का माहौल गरमा गया। प्रोमो में देखा जा सकता है कि अरिश्फा खान, मैरी कॉम के करियर अचीवमेंट्स पर निशाना साधती हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-JioHotstar Reality

अरिश्फा सीधे तौर पर मैरी कॉम से कहती हैं ‘आपका हर टाइम ओलंपिक-ओलंपिक, बॉक्सिंग-बॉक्सिंग मेरे सामने नहीं करना। जाओ-जाओ, वीआईपी नहीं हो आप यहाँ की ये अपने ओलंपिक के मेडल मेरे सामने नहीं चलेंगे, आप यहाँ की महारानी नहीं हो।’ इस पर मैरी कॉम भी चुप नहीं रहतीं और करारा जवाब देते हुए कहती हैं कि उनके सामने ये बच्चा-बच्चा न करें और ऐसे बच्चे उनके पास बहुत हैं। अरिश्फा खान यह भी कहती दिखती हैं कि उन्हें मैरी कॉम की आवाज और उनकी हरकतें बिल्कुल पसंद नहीं हैं और वह फुटेज के लिए यह सब नहीं कर रही हैं।

नोमिनेशन से बचने के लिए घर में मचा बवाल

मैरी कॉम और अरिश्फा खान के बीच हुई इस तीखी बहस को फैंस अपकमिंग एपिसोड में देख सकते हैं। शो में  मैरी कॉम और अरिश्फा खान दोनों का खेल इस समय पूरी तरह से आक्रामक और हाई-वोल्टेज मोड में आ चुका है। शुरुआत में दोनों का खेल अलग था, लेकिन अब दोनों ही एक-दूसरे की दुश्मन बन गई हैं। मैरी कॉम और अरिश्फा खान दोनों ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। इसी लिए शो में बने रहने और फुटेज खाने के लिए दोनों ही मेहनत कर रही हैं।

Exit mobile version