Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11: रिकॉर्ड तोड़ते अजय देवगन पर लगा ब्रेक! कमाई में भयंकर गिरावट

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11:  बॉक्स ऑफिस पर  अजय देवगन की फिल्म  'दृश्यम 3' के कलेक्शन में भयंकर गिरावट आ गई है। जिसके कारण  एक और बड़ा नया रिकॉर्ड बनते हुए रुक गया है। 

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

Picture Credit: Google

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11: अजय देवगन की थ्रिलर मूवी ‘दृश्यम 3’ की कमाई में भयंकर गिरावट आ गई है। हालंकि फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन फिर भी एक नया और बड़ा रिकॉर्ड बनाने से ये चूक गई है। बीते दिन मूवी की कमाई में 72 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। मोहन लाल की ऑरिजन साउथ फिल्म की रिमेक अजय देवन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स के झंडे गाड़ दिए हैं। चौथी फेल विजय को पहली बार कोई पुलिस अफसर टक्कर देते हुए दिख रहा है। यही कारण है कि, जयदीप अहलावत की एक्टिंग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11 कितना हुआ?

‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने रिलीज के 11वें दिन 6.25 करोड़ की कमाई की है। ये कलेक्शन 13605 शोज से हुआ है। भारत में इसका टोटल कलेक्शन 378.24 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 111.50 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही दृश्यम 3 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन489.74 करोड़ रुपए हो चुका है। फिल्म का बजट 130 करोड़ के आस-पास है। ये अपनी लागत से 4 गुना ज्यादा प्रॉफिट कमा चुकी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ के गिरते कलेक्शन के बड़े कारण

आपको बता दें, दृश्यम 3 के कलेक्शन में आयी 72 फीसदी गिरावट का सबसे बड़ा कारण मंडे हैं। अमूमन वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई इस दिन गिर जाती है। फिल्म को रिलीज हुए दूसरा हफ्ता चल रहा है। बढ़ते दिनों के साथ कमाई कम होना नेचुरल माना जाता है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि,  इस हफ्ते फिल्म का कलेक्शन बढ़कर 500 करोड़ तक पहुंच सकता है। अजय देवगन की ये फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड बना चुकी है।ये सस्पेंस थ्रिलर जोनर की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। इसके साथ ही अजय देवगन के करियर की भी बड़ी मूवी बनकर उभरी है। मूवी में एक्ट्रेस तब्बू, और श्रेया सरन की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया जा रह है।

Exit mobile version