---Advertisement---

Ahaan Panday सैयारा के बाद महीनों क्यों रहे बिस्तर पर! डॉक्टर ने दी थी बॉडी जीरो पर आने की खतरनाक चेतावनी

Ahaan Panday: अहान पांडे ने बताया कि कैसे सैयारा की सक्सेस के बाद उन्हें एक सर्जरी से गुजरनी पड़ी थी। आखिर क्या हुआ था एक्टर के कंधे में जिसकी वजह से बड़ी चेतावनी दी थी। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 3, 2026 11:59 पूर्वाह्न

Ahaan Panday
Follow Us
---Advertisement---

Ahaan Panday: अहान पांडे अनीत पड्डा के साथ सैयारा फिल्म में नजर आए और इसने कुछ इस कदर जादू दिखाया कि फैंस के बीच उन्हें लेकर एक गजब क्रेज है। इस सब के बीच अहान पांडे ने कुछ ऐसा खुलासा किया जो उनके फैंस को हैरान कर सकता है। दरअसल एक तरफ अहान पांडे जहां सैयारा की सक्सेस को एंजॉय कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें एक खतरनाक और दर्दनाक सर्जरी से गुजरनी पड़ी थी। वहीं इसके साथ ही डॉक्टर्स ने यह भी साफ उन्हें चेतावनी दी थी कि वह एक एक्टर के तौर पर अपनी बॉडी को दोबारा नहीं बना पाएंगे। आइए जानते हैं डीटेल्स।

क्या हुआ Ahaan Panday के साथ जो है चर्चा में

अली अब्बास जॉफर की आने वाली एक्शन-रोमांस फिल्म में शरवरी वाघ के साथ अहान पांडे नजर आने वाले हैं लेकिन इससे पहले उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया। जहां एक्टर ने कहा कि उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई थी। दरअसल कुछ साल पहले एक स्नोमोबाइल एक्सीडेंट की वजह से उनके कंधे में सबलक्सेशन हो गया था। एक्टर ने बताया कि यह एक ऐसी चोट होती है जिसके बाद ट्रेनिंग करना और फिटनेस गोल को बना कर रखना काफी मुश्किल हो जाता है। एक्शन फिल्म के लिए अपने बॉडी को ट्रांसफॉर्म करना काफी कठिन होता है। डॉक्टर ने एक समय पर समस्या बढ़ने के बाद सिर्फ सर्जरी ही ऑप्शन कहा लेकिन बड़ी चेतावनी दी।

 

अहान पांडे ने डॉक्टर की चेतावनी के बाद भी नहीं मानी हार

अहान पांडे ने इस बात का खुलासा किया कि डॉक्टर ने कहा था कि सर्जरी के बाद बॉडी जीरो पर आ जाएगी और ऐसे में एक्टर को काफी झटका लगा। उन्होंने कहा कि एक एक्टर के लिए यह किसी बुरे सपने से कम नहीं होता है कि उनकी फिजिक उनके मुताबिक नहीं हो पाएगा। अहान पांडे ने बताया कि उन्होंने खुद को मानसिक तौर पर मजबूत रखा और उन एक्टर से मोटिवेट हुआ जो जिम में जबरदस्त बदलाव करते हैं। अहान पांडे ने कहा कि लेकिन मेरा अलग लगता था क्योंकि मैं घायल होने से लेकर हिल डुल न पाने, वजन न उठाना और फिर वजन उठाकर यहां तक पहुंचा। महीना तक पट्टे में रहकर मैंने रिकवरी की।

इस दौरान अहान पांडे ने अपने वेट लॉस जर्नी और फिर अपनी फिजिकल फिटनेस को हासिल करने तक के सफर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह सर्जरी काफी दर्दनाक थी। फिजिक पाने में काफी समय लगा। अगली बार अहान पांडे को शरवरी के साथ देखने के लिए फैंस इंतजार में है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lock Upp 2

जुलाई 16, 2026

The Odyssey Box Office Prediction

जुलाई 16, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 16, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6

जुलाई 16, 2026

Diljit Dosanjh

जुलाई 16, 2026

Saif Ali Khan

जुलाई 16, 2026