---Advertisement---

16 साल की शादी बनी पहेली! इन 5 वजहों से उड़ी है Aishwarya Rai Abhishek Bachchan की तलाक की अफवाहें, हर बार फैंस को लगा झटका

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है लेकिन आपको बता दें कि इससे पहले भी इन वजहों से उड़ी थी अफवाहें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2024 5:26 अपराह्न

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: कभी बॉलीवुड की डिमांडिंग कपल में से एक रह चुके ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी खूब चर्चा में है। 2007 में शादी के बाद दोनों अक्सर कपल गोल देते हुए भी दिखाई देते थे लेकिन इस सबके बीच उनके अलग होने की खबरें लगातार चर्चा में है जो लोगों को झटका देने के लिए काफी है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह पहली दफा नहीं है जब स्टार कपल की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इससे पहले भी दोनों के अलग होने की अटकलें जारी है। ऐसे में आइए जानते हैं वो 5 कारण जिसकी वजह से उड़ी अफवाहें।

शख्स के दावे ने किया था हैरान

करीब 5 साल पहले 29 साल के एक शख्स ने यह दावा किया कि ऐश्वर्या राय मेरी मां है और उन्होंने मुझे लंदन में जन्म दिया। इस चौंकाने वाली बात को सुनकर सब हैरान रह गए थे। इसके अलावा यह भी कहा कि ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन से अलग हो चुकी है और वह अकेले रह रही है। शख्स का कहना था कि मैं चाहता हूं कि मेरी मां मेरे साथ रहे। यह खबर सामने आई तो हलचल मच गई और ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी टूटने की खबर सुर्खियों में रही।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी

अनंत और राधिका की शादी में अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों स्पॉट हुए लेकिन इस दौरान दोनों अलग-अलग नजर आए। जहां अभिषेक अपनी फैमिली के साथ पोज़ देते हुए दिखाई दिए तो ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ नजर आई। इस दौरान वह रेखा के साथ भी बातचीत कर रही थी। इसके बाद इस तरह की अटकलें लगने लगी कि दोनों अब साथ नहीं हैं।

अभिषेक बच्चन ने किया तलाक के पोस्ट को लाइक

एक तरफ ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की खबरें चर्चा में है वहीं इस सबके बीच अभिषेक ने तलाक के पोस्ट को लाइक कर एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में आ गए। सोशल मीडिया यूजर्स इस बात को मान बैठे कि दोनों अब एक साथ नहीं है लेकिन बाद में कुछ और सच्चाई सामने आई।

बिना रिंग के स्पॉट हुए अभिषेक

पिछले साल एक सोर्स ने कहा था कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक साथ नहीं रह रहे हैं क्योंकि उनके बीच कई सालों से दिक्कत है। दरअसल एक इवेंट में अभिषेक बच्चन को बिना वेडिंग रिंग के स्पॉट किया गया जिसके बाद इस तरह की अफवाहें चलने लगी।

अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच दूरी की वजह जया बच्चन

कई बार इस तरह की खबरें भी सामने आई कि जया बच्चन अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच दूरी की वजह हैं। हालांकि उस समय भी दोनों के अलग होने की खबरें खूब सुर्खियों में रही थी जब एक इवेंट में ऐश्वर्या राय की मां के हाथ को जया बच्चन हटाकर गुस्से में पोज दे रही थी लेकिन बाद में यह खबर सामने आई कि ऐश्वर्या की मां ने खुद हाथ हटाया था लेकिन यूजर्स के बीच ऐश और अभिषेक की तलाक सुर्खियों में रही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026