---Advertisement---

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan पर सवाल उठाने वाले लोग हो जाएं सतर्क! आराध्या के बर्थडे पार्टी में इस तरह खुल गई सच्चाई

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते पर सवाल उठाने वाले लोगों को तगड़ा झटका लग सकता है क्योंकि आराध्या के बर्थडे पार्टी से एक वीडियो चर्चा में है जिसमें अभिषेक मौजूद दिखे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 1, 2024 5:44 अपराह्न

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के रिश्ते पर सवाल उठाने वाले हेटर्स को तगड़ा झटका लग सकता है क्योंकि एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आंखें खुली की खुली रह सकती है। बीते कुछ समय पहले आराध्या के बर्थडे पार्टी से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसमें अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए थे। ऐसे में लोग उनके रिश्ते पर एक बार फिर सवाल उठाने लगे। हालांकि इस सब के बीच एक और वीडियो चर्चा में है जिसमें इस बात की पुष्टि होती है कि आराध्या के बर्थडे पार्टी में उनके पिता अभिषेक मौजूद थे। आइए देखते हैं।

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan के रिश्ते पर सवाल उठा रहे लोगों के लिए यह Video है तमाचा

दरअसल आराध्या के 13वें बर्थडे पार्टी से यह वीडियो चर्चा में है जिसमें अभिषेक बच्चन पार्टी ऑर्गेनाइजर को धन्यवाद देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह कहते हैं कि 13 साल तक आराध्या के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए आपका धन्यवाद। इस दौरान वह उन्हें अपनी फैमिली बताते हैं और कहते हैं कि इस पार्टी को स्पेशल बनाकर आपने हम लोगों का दिल जीत लिया स्पेशली आराध्या का। पार्टी ऑर्गेनाइजर के साथ इस वीडियो को देखने के बाद इतना तो तय है कि वहां अभिषेक बच्चन भी अपनी बेटी के खास दिन को एंजॉय करने के लिए मौजूद थे।

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: क्या आपने देखा आराध्या के बर्थडे का यह वीडियो

बता दें कि इससे पहले ऐश्वर्या राय का भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पार्टी ऑर्गेनाइजर के साथ नजर आई थी। हालांकि इस दौरान अभिषेक बच्चन नहीं दिखे थे। गौरतलब है कि बीते दिन ऐश्वर्या राय का दुबई इवेंट से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ऐश्वर्या राय के आगे से बच्चन सरनेम गायब दिखा था जिसके बाद लोगों के बीच तलाक की अफवाहें एक बार फिर से उड़ गई थी। हालांकि अभिषेक बच्चन के इस वीडियो ने एक बार फिर सस्पेंस पैदा कर दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026