---Advertisement---

क्या खुद को भूल गई Aishwarya Rai?Abhishek Bachchan की पत्नी को क्यों Reddit यूजर ने कहा ‘परछाई’

Aishwarya Rai: क्या ऐश्वर्या राय में नहीं बचा है पहले की तरह स्पार्क, आखिर क्यों Reddit यूज़र ने कहीं ये बात, सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर और क्या कह रहा है यह यूजर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 4, 2024 8:00 अपराह्न

Aishwarya Rai
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai: किसी समय में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) फैंस के दिलों की धडकने थी और हर क्रेजी फैंस के सपनों की रानी। उन्हें चाहने वालों की कमी नहीं थी। यह सच है कि आज भी उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है लेकिन कुछ यूजर्स को उनमें अब वह स्पार्क नजर नहीं आता। Reddit सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी चर्चा में है जो है तो 6 महीने पुराना लेकिन इसमें अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की पत्नी ऐश्वर्या को लेकर एक यूजर ने कुछ ऐसा कहा है जो निश्चित तौर पर आपको सोचने के लिए मजबूर कर देगा। आइए जानते हैं क्या है इस पोस्ट में खास जिसकी वजह से चर्चा में आई हसीना।

क्या सार्वजनिक जगहों पर दिखने से बचती हैं Aishwarya Rai

दरअसल Reddit यूज़र ने लिखा, “मुझे ऐश बहुत पसंद है और मैं इतने सालों से उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं इसमें कोई शक नहीं है कि वह ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम है। लेकिन मैं पिछले 5 सालों से उनके व्यवहार को लेकर काफी चिंतित हूं वह सिर्फ कान्स और अंबानी इवेंट के लिए ही बाहर आती है और काफी एकांत प्रिय हो गई हैं। मुझे पता है कि कुछ स्टार्स निजी होते हैं लेकिन ऐश्वर्या उससे भी काफी आगे निकल चुकी है। उनकी आंखों में कोई चमक नहीं बचा है बच्चन परिवार की अजीबोगरीब स्थिति भी एक मुद्दा है।”

क्या Aishwarya Rai खुद को नहीं दे रही तवज्जो

Reddit यूज़र ने आगे कहा, “उनका हालिया कान्स लुक एक फैशन डिजास्टर से कहीं ज्यादा है। ऐसा लगता है ऐश के पास कोई स्टाइलिस्ट भी नहीं है जो आज के समय में सबसे आम बात है। उन्होंने इतनी दिलचस्पी क्यों खो दी है वह ऐश्वर्या राय है उनका नाम और चेहरा ही ध्यान आकर्षित करने के लिए काफी है लेकिन वो सब कुछ छोड़कर सिर्फ एक परछाई बनकर क्यों रह गई है।” दरअसल यह पोस्ट कान्स फेस्टिवल के बाद का है लेकिन यह Reddit यूजर की सिर्फ अपनी राय है जिस पर यूजर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

क्या Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan की शादी में है सब ठीक

जब ऐश्वर्या राय की बात हो रही है तो फिलहाल सबसे ज्यादा अभिषेक बच्चन के साथ उनके रिश्ते पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों अलग हो चुके हैं और वे साथ नहीं रहते हैं। हालांकि अब तक इसके बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन दोनों को लेकर कई तरह की अफवाहें हर दिन जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samay Raina

अप्रैल 17, 2026

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026