---Advertisement---

इन स्टार्स संग Aishwarya Rai की हुई खूब धमाचौकड़ी, प्यार में पड़कर इस एक्टर ने कर लिया करियर बर्बाद!

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय का नाम विवादों में खूब रहा है। उन पर एक्टर को धोखा देने से लेकर कई ऐसी कंट्रोवर्सी हैं जो काफी चर्चा में रही है। सलमान खान के साथ अफेयर्स से लेकर किसिंग विवाद तक ऐश्वर्या कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी हुई कुछ खास कंट्रोवर्सी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 1, 2023 7:30 पूर्वाह्न

Aishwarya Rai
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai: यह बात सच है कि ब्यूटी विद ब्रेन ऐश्वर्या राय का कोई जवाब नहीं है और उनकी खूबसूरती लोगों के बीच हमेशा सुर्खियों में होती है। अगर कंट्रोवर्सी की बात करें तो वह अक्सर विवादों में होती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर लुक्स की वजह से ट्रोल होती है और अपने फैशन से लोगों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। न सिर्फ फैशन बल्कि ऐश्वर्या के नाम कई विवाद भी रहा है और यहां तक की एक एक्टर की जिंदगी भी तबाह हो चुकी है। आज 1 नवंबर को ऐश्वर्या राय अपना जन्मदिन मना रही है और इस मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ कंट्रोवर्सी।

सलमान खान संग ब्रेकअप

अगर ऐश्वर्या राय की कंट्रोवर्सी की बात करें तो सलमान खान के साथ उनके लव अफेयर्स को कैसे भूल सकते हैं। सलमान और ऐश्वर्या किसी समय में एक दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे। कहा जाता है कि दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई के बाद ब्रेकअप हुआ था और वे अपने रास्ते अलग कर लिए थे।

विवेक ओबरॉय का करियर तबाह

कहा जाता है कि सलमान खान के साथ ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या विवेक ओबरॉय के नजदीक आई थी। दोनों के रिश्ते को लेकर कहा जाता है कि सलमान खान की वजह से वे अलग हो गए। इतना ही नहीं उनका करियर भी खत्म हो गया और वजह ऐश्वर्या राय को बताया जाता है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

किसिंग विवाद

ऐश्वर्या राय ‘धूम 2’ में ऋतिक रोशन को किस करने को लेकर काफी चर्चा में आई थी। किसिंग सीन्स पर खूब बवाल मचा था। एक्ट्रेस अक्सर इस वजह से ट्रोल होती रही हैं।

इस फिल्म में सीन करना पड़ा था भारी

‘ए दिल है मुश्किल’ फिल्म में रणबीर कपूर के साथ कुछ सींस को लेकर खूब बवाल मचा था। ऐश्वर्या राय की उम्र और सीन का मजाक उड़ाया गया था।

सोनम कपूर संग हुई थी कैट फाइट

सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशन स्टार है और एक बार उनकी ऐश्वर्या राय के साथ कैट फाइट खूब सुर्खियों में रही है। दरअसल कहा जाता है कि सोनम ने ऐश्वर्या को किसी इवेंट में आंटी कह दिया था और एक्ट्रेस इस पर नाराज हो गई थी। इतना ही नहीं यह भी खबर है कि ऐश्वर्या राय ने उन्हें इस बात के लिए फटकार लगाई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Yash

अगस्त 31, 2026

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026