---Advertisement---

अभिषेक संग तलाक की अफवाहों के बीच आराध्या को छोड़ विदेश पहुंची Aishwarya Rai! वायरल फोटो में कौन है साथ

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय न्यूयॉर्क में अपने फैन के साथ कर रही है एंजॉय, क्या अभिषेक बच्चन से अलग होने के बाद आराध्या बच्चन के बिना हॉलीडे मना रही है एक्ट्रेस, देखिए क्या है वायरल तस्वीर में खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2024 12:31 अपराह्न

Aishwarya Rai
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai: पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ खटपट को लेकर काफी चर्चा में है। कहा जा रहा है कि ये अब एक साथ नहीं हैं लेकिन फिलहाल कुछ भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने की खबरें उस समय और वायरल हुई जब दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग पहुंची। वहीं तमाम अटकलों के बीच ऐश्वर्या को पहली दफा आराध्या के बिना देखा गया तो लोग बातें बनाने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि फिलहाल एक्ट्रेस न्यूयॉर्क में एंजॉय कर रही हैं।

फैन ने किया खुलासा

रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Aishwarya Rai न्यूयॉर्क में अकेले हैं और इस दौरान उनके साथ आराध्या बच्चन भी नहीं है। दरअसल इसका खुलासा एक फैन तस्वीर को शेयर कर किया है। ऐश्वर्या यहां किसके साथ है इस बारे में फिलहाल कोई भी बात सामने नहीं आई है लेकिन जेरी रेयना नाम की एक फैन ने तस्वीर के साथ इस बात की जानकारी दी कि हाल ही में वह ऐश्वर्या से मिली है। बता दें कि फैन न्यूयॉर्क की रहने वाली है जो पहले भी एक्ट्रेस के साथ तस्वीर शेयर कर चर्चा में आई थी।

फैन ने कहीं ये बात

फैन ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अपने आइडल से जीवन काल में दो बार मिलना। ग्रिड पर एक खास जगह पाने जैसा हैं। मुझे मेरी सबसे अच्छी स्थिति में देखने के लिए स्वाइप करें। ऐश का हमेशा मेरे प्रति इतने दयालु रहने के लिए शुक्रिया जैसा कि मैं आपको मेरे जीवन में आपके प्रभाव के बारे में बताया था और आपने बहुत ही ध्यान से सुना। इसके लिए आपको शुक्रिया देना हमेशा से मेरे लिए सपना था। मैं इस दुनिया में आपकी सारी खुशियों और आनंद की कामना करती हूं।”

खूबसूरत और खुश नजर आई ऐश्वर्या

बता दें कि इस फैन ने दो तस्वीरें शेयर की है जो एक हाल की ही है तो दूसरी पुरानी फोटो है। हाल की फोटो को देखने के बाद लोगों की निगाहें अटक गई क्योंकि इस दौरान ऐश्वर्या काफी खूबसूरत नजर आ रही है। रेड और ब्लैक कलर की ड्रेस में वह अपनी फैन के साथ पोज देती हुई नजर आई और उनके चेहरे की खुशी देखने लायक है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2

मार्च 12, 2026

Eid ul Fitr 2026

मार्च 12, 2026

Monalisa

मार्च 12, 2026

Tanya Mittal

मार्च 12, 2026

Aneet Padda

मार्च 12, 2026

Natalia Janoszek

मार्च 12, 2026