---Advertisement---

भारत में ट्रोल होने वाली Aishwarya Rai के सामने दुनिया नतमस्तक! किम कार्दशियन से पहले भी इन हॉलीवुड स्टार्स ने लुटाया प्यार

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय को काफी ट्रोल किया जाता है लेकिन यह बात सच है की एक्ट्रेस हॉलीवुड स्टार्स के बीच भी काफी चर्चा में रहती हैं। ये 5 तस्वीर इस बात को बयां करने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 16, 2024 12:22 अपराह्न

Aishwarya Rai
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी फिल्मों और खूबसूरती से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना चुकी है। ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि इंटरनेशनल लेवल तक इस एक्ट्रेस को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वहीं ऐश्वर्या को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और वह किसी न किसी वजह से ट्रोल होती रहती है। हाल ही में उन्हें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में स्पॉट किया गया जहां उनके लुक से लेकर उनकी ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल को लेकर लोग बात बनाने लगे लेकिन लोगों को तब झटका लगा जब हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन ने कुछ ऐसा किया जो चर्चा में है।

किम की तस्वीर वायरल

दरअसल किम कार्दशियन ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से बाकी किसी स्टार्स के साथ तस्वीर शेयर ना करते हुए सिर्फ ऐश्वर्या राय के साथ फोटो शेयर कर वह इस बात को साबित कर गई कि बॉलीवुड की रियल क्वीन अभी भी ऐश्वर्या है। इसके बाद फैंस खुशी से उछल पड़े वहीं ट्रोलर्स को झटका लगा। वहीं यह पहली हॉलीवुड सेलेब्स नहीं है जिसके साथ ऐश्वर्या की तस्वीर वायरल हुई हो।

गिगी हदीद संग Aishwarya Rai की तस्वीर

हॉलीवुड स्टार की लिस्ट में शुमार मॉडल गिगी हदीद को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह इंडस्ट्री में राज कर रही हैं लेकिन अंबानी द्वारा आयोजित एक और फंक्शन में शिरकत करने वाली गिगी ऐश्वर्या के साथ पोज देती हुई नजर आई थी।

हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी संग ऐश्वर्या

हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी जब मुंबई में पहली दफा आई थी तो उस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे लेकिन ऐश्वर्या के साथ पोज देकर लोगों के बीच चर्चा में आ गई थी। इन्होंने ना सिर्फ तस्वीर एक साथ क्लिक करवाई बल्कि दोनों ने रात भर पार्टी की थी।

एलिजाबेथ बैंक्स संग दिखीं थी ऐश्वर्या

कान्स के रेड कार्पेट पर एलिजाबेथ बैंक्स के बाहों में बाहें डालें ऐश्वर्या राय रैंप वॉक करती हुई नजर आई थी और लोगों की निगाहें अटक गई। यह इस बात को साबित करने के लिए काफी है कि उनकी किस कदर पापुलैरिटी है।

डैम हेलेन मिरेन संग ऐश्वर्या

हॉलीवुड रॉयलिटी डैम हेलेन मिरेन के साथ जब ऐश्वर्या राय पोज देती हुई नजर आई तो लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। कहने में दो राय नहीं है कि इन दोनों गॉर्जियस एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026