---Advertisement---

Akshara Singh का पवन सिंह और ज्योति सिंह एलिमनी मामले में बेबाकी दिखाना पड़ा भारी, लोग बोले ‘क्लासिक गोल्ड डिगर मेंटलिटी’

Akshara Singh: पवन सिंह और ज्योति सिंह की तलाक और एलिमनी को लेकर बात करना अक्षरा सिंह के लिए भारी पड़ गया और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। आइए जानते हैं क्यों लोग उन्हें गोल्ड डिगर कहने लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 15, 2026 12:51 अपराह्न

Akshara Singh
Follow Us
---Advertisement---

Akshara Singh: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी एक पब्लिक कंट्रोवर्सी से कम नहीं रह गई है जहां हर दिन उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ निजी रिश्ता विवादों में है। वहीं इस सबके बीच ज्योति सिंह के साथ एलिमनी को लेकर अक्षरा सिंह ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। निश्चित तौर पर पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिश्ता काफी ज्यादा विवादों में पहले ही रहा है। इस सबके बीच अब उन्होंने ज्योति सिंह के साथ तलाक विवाद पर जो कहा वह आपके दिमाग को हिला सकता है।आइए जानते है अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को क्या अपना सपोर्ट दिखाया है।

पवन सिंह एलिमनी को लेकर क्या बोली अक्षरा सिंह

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह द्वारा 10 करोड रुपए मेंटेनेंस मांगने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा, “अगर आप किसी लड़की से शादी करते हैं और उसे अपने घर में रखते हैं तो यह आपकी जिम्मेदारी बन जाती है। एलिमनी पाना एक औरत का हक है और यह बिल्कुल सही है जो उन्हें मिलना चाहिए चाहे वह 10 करोड रुपए मांगे या 20 करोड़ मुझे लगता है कि 100 करोड रुपए भी उसके लिए कम है। उसने जो इतने साल झेला इसके लिए 100 करोड रुपए भी कम है। एक लड़की का हक बनता है एलिमनी लेना।”

Akshara Singh को ट्रोल कर रहे पवन सिंह के फैंस

अक्षरा सिंह कहती है कि एक लड़की का यह हक बनता है कि वह अपनी एलिमनी लें और समाज का भी दायित्व बनता है कि वह पक्का करें। उन्हें एक साथ आना चाहिए और लड़की को एलिमनी दिलवाना चाहिए। अक्षरा सिंह के इस बयान को सुनने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। जहां एक यूजर ने कहा अक्षरा अपने शेयर के लिए ऐसा कह रही है तो वही एक यूजर ने कहा आप कब से गोल्ड डिगर बन गए। एक ने कहा तुम भी तो एलिमनी के चक्कर में थी। एक ने कहा थोड़ा बहुत काम भी कर लो सब कुछ भीख में थोड़ी मिलता है। एक ने लिखा क्लासिक गोल्ड डिगर मेंटलिटी।

गौरतलब है कि किसी समय में पवन सिंह और अक्षरा सिंह का नाम जोड़ा जा रहा था और कहा जा रहा था कि वे दोनों काफी क्लोज थे। हालांकि पिछले लंबे समय से इस रील कपल को साथ में नहीं देखा गया है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 29, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026