‘आपकी बहुत याद आती…’ असरानी को ‘हैवान’ में आखिरी शॉट देते देखना Akshay Kumar के लिए है खास, बताया खुशकिस्मती

Akshay Kumar: हैवान की रिलीज से पहले असरानी को याद करते हुए आखिर एक्टर ने क्या कहा है जो चर्चा में है। खुद को खुश नसीब बताते हुए दिखे हैं। जानिए पूरी खबर क्या है और किस तरह एक्टर भावुक होते नजर आए।

Akshay Kumar

Photo Credit- Google Akshay Kumar

Akshay Kumar: सैफ अली खान के साथ हैवान फिल्म में नजर आने के लिए तैयार एक्टर ने असरानी को याद किया और उनके क्लिप को शेयर करते हुए खुद को खुशकिस्मत बताया कि उन्हें आखिरी शॉट देते देखने का मौका मिला है। अक्षय कुमार ने इसे लेकर इमोशनल पोस्ट किया और शैतान एक्टर असरानी को याद करते हुए नजर आए। वह लीजेंडरी एक्टर जिन्होंने अपने कॉमिक स्टाइल से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी वह बीते साल इस दुनिया को अलविदा कह गए। अक्षय कुमार अपने को स्टार को कभी नहीं भूल सकते हैं और ऐसे में फिल्म रिलीज से पहले उन्होंने खास बात कही है।

असरानी जी को इस तरह अक्षय कुमार ने किया याद

अक्षय कुमार ने हैवान के एक क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “मेरी खुशकिस्मती है कि मुझे इस लेजेंड के साथ काम करने और उन्हें हैवान में अपना आखिरी शॉट देते देखने का मौका मिला। असरानी जी, आपकी बहुत याद आती है। आपके जैसा कोई नहीं हो सकता।”

इन स्टार्स से सजी फिल्म हैवान कब हो रही रिलीज

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनने वाली शैतान फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान नजर आ रहे हैं तो वहीं बोमन ईरानी, ​​सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, शारिब हाशमी, राजपाल यादव, राजेश शर्मा, पहल चौधरी और मनोज जोशी भी दिखाई देंगे। जहां यह फिल्म 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

असरानी जी के निधन पर क्या बोले Akshay Kumar

असरानी के निधन पर अक्षय कुमार इमोशनल दिखे थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबे चौड़े पोस्ट में अपने दिल की जज्बात बयां करते हुए दिखे थे। उन्होंने कहा था, “असरानी जी के जाने से बहुत दुख हुआ। हमने एक हफ़्ते पहले ही हैवान की शूटिंग के दौरान गले मिलकर बहुत प्यार किया था। बहुत प्यारे इंसान थे…उनकी कॉमिक टाइमिंग बहुत शानदार थी। मेरी सभी कल्ट फ़िल्मों हेरा फेरी से लेकर भागम भाग, दे दना दन, वेलकम और अब हमारी अनरिलीज़्ड भूत बंगला और हैवान तक…मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा और काम किया। हमारी इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है। भगवान आपको आशीर्वाद दें असरानी सर, हमें हंसने के लाखों कारण देने के लिए। ओम शांति।”

अब आखिरी बार असरानी को अक्षय कुमार के हैवान में देखना लोगों के लिए यादगार होने वाला है।

 

Exit mobile version