Akshay Kumar को क्या अजय देवगन की ‘धमाल 4’ से है खौफ, जानिए ‘वेलकम टू द जंगल’ पर रेडिट का सनसनीखेज आरोप

Akshay Kumar: क्या वाकई अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 को लेकर वेलकम टू द जंगल टीम की तरफ से नेगेटिव पीआर चलाया जा रहा है। आइए जानते हैं आखिर रेडिट यूज़र के किस आरोप ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

Akshay Kumar

Photo Credit- Google Akshay Kumar

Akshay Kumar: बॉलीवुड के दो जबरदस्त कॉमेडी फ्रेंचाइजी रिलीज होने के लिए तैयार है जिसके लिए फैंस जबरदस्त एक्साइटेड हैं। जहां एक तरफ अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल के लिए फैंस की बेचैनी दिख रही है तो अजय देवगन की धमाल 4 दस्तक देने के लिए तैयार है। क्या आपको पता है कि इस सबके बीच बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार पर बड़ा आरोप लगाया जा रहा है जहां कहा जा रहा है की धमाल 4 के लिए उनकी तरफ से नेगेटिव कैंपेन चलाया जा रहा है। आइए जानते हैं आखिर रेडिट यूज़र ने क्या सवाल उठाया है जो फिलहाल चर्चा में है।

जानें रेडिट यूजर का अक्षय कुमार पर इल्जाम

दरअसल रेडिट यूजर ने लिखा, “क्या वेलकम टू द जंगल की टीम धमाल 4 से इतनी डरी हुई है कि वह नेगेटिव कैंपेन चला रही है।” जहां इसके साथ ही स्क्रीनशॉट में कहा जाता है की धमाल 4 ट्रेलर धमाल गोलमाल और बाकी का मिक्स है। 2007 के धमाल की तरह ही सेम फार्मूला बेचने की कोशिश में है। बॉलीवुड में क्रिएटिविटी रिपीट मोड पर है। इसके साथ स्क्रीनशॉट में अलग-अलग फैंस के रिएक्शन दिखाए गए हैं जहां कहा गया है कि वेलकम टू द जंगल 25 करोड़ की ओपनिंग करेगी तो धमाल 4 को डबल डिजिट के लिए स्ट्रगल करना पड़ेगा।

क्यों रेडिट यूजर को हुआ अक्षय कुमार पर शक

इसके साथ ही रेडिट यूजर द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में यह भी दिखाई देता है कि धमाल 4 के ट्रेलर को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं और अजय देवगन को पुरानी मूवी को कॉपी ना करने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा धमाल 4 ट्रेलर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है वेलकम टू द जंगल ट्रेलर जबरदस्त था। वहीं अजय देवगन की फिल्म को कार्टून नेटवर्क से शूटिंग किया गयाक्या बताया जा रहा है। स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए रेडिट यूज़र ने सवाल किया है और कहा कि यह सभी ट्वीट एक समय पर दिखे हैं और यह नेचुरल नहीं लगा।

Akshay Kumar की बड़ी स्टारकास्ट क्या कर पाएगी कमाल

हालांकि यह रेडिट यूजर की अपनी राय है। जहां तक बात करें धमाल 4 की तो इंद्र कुमार के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हो रही है जिसमें अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन नजर आ रहे हैं। वहीं वेलकम टू द जंगल की बात करें तो यह अहमद खान के निर्देशन में बनी है जिसमें अक्षय कुमार ही नहीं दिशा पटानी, जैकलिन फर्नांडीस, रवीना टंडन, संजय दत्त, अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, तुषार कपूर जैसे 17 सितारे दिखाई देने वाले हैं।

 

 

Exit mobile version