Dhamaal 4: धमाल फ्रेंचाइजी की नई पेशकश ‘धमाल 4’ का फर्स्ट पोस्टर आ गया है। जिसS देखकर साफ लग रहा है कि, इस बार ऑडियंस को कॉमेडी के साथ एडवेंचर देखने को मिलने वाला है। फिल्म में वैसे तो लगभग सभी पुराने किरदार नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बार संजय दत्त नहीं हैं। जिसके कारण फैंस का दिल टूट गया है। इस बार भी फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार है, ये पहले ‘धमाल’, ‘डबल धमाल’ और ‘टोटल धमाल जैसे पार्ट ला चुके हैं। वहीं, इसका बजट 200 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है।
Dhamaal 4 का फर्स्ट लुक देख क्या बोल रहे लोग?
धमाल 4 मूवी के फर्स्ट लुक को खुद एक्टर अजय देवगन के द्वारा जारी किया गया है। इसके साथ ही पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘इन दोनों का एक ही गोल, ये अपने हाथ में सोना देखना चाहते हैं’। इससे स्टोरी का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस बार जंग सोने को लेकर होगी। धमाल 4 के पोस्टर में अजय देवगन के कंधे पर संजय मिश्रा बैठे हुए हैं। दोनों किसी पहाड़ से लटके हुए हैं। वहीं, नीचे मगरमच्छ उन्हें खाना चाहता है।
देखें पोस्ट
इस बार पहाड़ों के साथ समुन्द्र भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म को इस बार टी-सीरीज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के द्वारा बनाया जा रहा है। धमाल का सबसे पहला पार्ट साल 2007 में आया था। जिसके बाद इसके तीनों पार्ट लोगों को कॉमेडी से हंसाते रहे हैं। इस बार इसका चौथा पार्ट भी कुछ ऐसा ही करना वाला है। धमाल 4 में इस बार संजय दत्त नहीं होंगे। वो इसके तीनों पार्ट में नजर आ चुके हैं। यही कारण है कि, ऑडियंस उनका ना होना खल रहा है। इस बार फिल्म में जावेद जाफरी के साथ अजय देवगन, संजय मिश्रा, रितेश देशमुख, अरशद वारसी , रवि किशन , ईशा गुप्ता, संजादी शेख और अंजलि आनंद जैसे बड़े कलाकर नजर आने वाले हैं।
‘धमाल 4’ की स्टोरी और स्टारकास्ट
इस फिल्म को टी-सीरीज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के द्वारा बनाया जा रहा है। धमाल का सबसे पहला पार्ट साल 2007 में आया था। जिसके बाद इसके तीनों पार्ट लोगों को कॉमेडी से हंसाते रहे हैं। इस बार इसका चौथा पार्ट भी कुछ ऐसा ही करना वाला है। इस बार भी फिल्म में खजाने को ढूंढते हुए लोग नजर आएंगे। इसमें कॉमेडी के साथ सस्पेंस देखने को मिलने वाला है।