Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bandar Box Office Collection Day 4: अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी ‘बंदर’ फिल्म का मुकाबला बॉलीवुड की मूवी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से चल रहा है। 4 जून को जब ये रिलीज हुई तो बॉबी देओल के कैरेक्टर और एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। लेकिन ऑपनिंग डे पर ही मूवी का दम निकल गया। अगर आप इनमें से किसी भी फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जरुर जान लें। क्योंकि बंदर की सोमवार को भयंकर बेइज्जती ऑडियंस ने की है।
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bandar Box Office Collection Day 4 किसका कलेक्शन हुआ ज्यादा?
डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने रिलीज के चौथे दिन अनुराग कश्यप की बंदर से ज्यादा और अच्छा कलेक्शन किया है। वरुण धवन की मूवी ने 4.13 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की मूवी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने टोटल वर्ल्ड वाइड कमाई 42.43 करोड़ रुपए कर ली है। वहीं, विदेशों में 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, बॉबी देओल के ‘बंदर’ ने सिर्फ 30 लाख की कमाई की है। ये कमाई 924 शोज से हुई है। बंदर का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपए हो चुका है। बंदर के गिरे हुए कलेक्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ये मूवी किस तरह से दर्शकों का भयंकर अकाला झेल रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
वरुण धवन के आगे फीके पड़े बॉबी देओल
‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक ऐसा मूवी है, जिसमें वरुण धवन दो लड़कियों की प्रेग्नेंसी से बीच फंस जाते हैं। ये एक कॉमेडी मूवी है। जिसका बजट 55 करोड़ के आस-पास है। बॉक्स ऑफिस पर ये बहुत जल्द हाफ सेंचुरी पूरा कर लेगी। वहीं, बॉबी देओल की बंदर एक बूढ़े हो चुके सुपरस्टार और लड़की के चक्कर में फंसे केस पर आधारित है। बंदर का प्रमोशन कम हुआ है। इसके साथ ही इसे स्क्री न भी कम मिली हैं। जिसके कारण मूवी कमाई में पिछड़ती जा रही है। वहीं, वरुण धवन की फिल्म राम चरण की पेड्डी के सामने टिकी हुई है और बंदर को भी टक्कर दे रही है।
