खुद को ‘दिमागी नक्सल’ बताकर युवाओं को क्यों दी Naseeruddin Shah ने सलामी, जामिया स्टूडेंट्स के सपोर्ट में उठाए ऐसे सवाल जिससे हिल गया इंटरनेट

Naseeruddin Shah: जामिया इस्लामिया के स्टूडेंट्स के सपोर्ट में अपनी आवाज बुलंद करते हुए एक्टर ने खुद को दिमागी नक्सल बता दिया। वह विवादों में आ गए हैं। आइए जानते हैं वीडियो में क्या कहा है जो चर्चा में है।

Naseeruddin Shah

Photo Credit- Google Naseeruddin Shah

Naseeruddin Shah: बेबाकी दिखाकर अपनी बात रखने में बॉलीवुड के एक एक्टर कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। अक्सर उन्हें सोशल मीडिया पर कंट्रोवर्सी का शिकार होना पड़ता है। एक बार फिर नसीरुद्दीन शाह सुर्खियों में आ गए हैं जहां उन्होंने खुद एक वीडियो को जारी करते हुए सरकार पर हमला करते हुए दिखे। इस दौरान वह खुद को दिमागी नक्सल बताते हुए नजर आए। जामिया इस्लामिया के प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स को अपना साथ देते हुए युवाओं को सलामी दी है। आइए जानते हैं आखिर इस दौरान नसीरुद्दीन शाह ने ऐसा क्या कह दिया जिस पर माहौल गर्मा गया है।

क्यों Naseeruddin Shah ने खुद को बताया दिमागी नक्सल

वीडियो में नसीरुद्दीन शाह कहते हैं, “मैं फक्र से कहता हूं मैं दिमागी नक्सल हूं। दिमागी नक्सल के अलावा मालूम पता नहीं क्या-क्या नाम दिए हैं चौकीदार ने मुझ जैसे लोगों को एंटी-नेशनल, टुकड़े-टुकड़े गैंग और मालूम नहीं क्या-क्या। टुकड़े-टुकड़े गैंग अगर कोई है इस मुल्क में, तो वो यह नाजायज हुकूमत है। हुकूमत से एक सवाल पूछना चाहता हूं और क्या-क्या करोगे तुम हमारे मुल्क के नौजवान को हिम्मत को तोड़ने के लिए, शिक्षण संस्था को बर्बाद करने के लिए और हमारे लोकतंत्र को खतरे में डालने के लिए कितना गिरोगे।”

स्टूडेंट्स के सपोर्ट में एक्टर ने किया तीखा सवाल

इतना ही नहीं नसीरुद्दीन शाह ने आगे कहा कि “तुमने ने जो अपने बेवकूफ बेईमानों की पलटने इकट्ठी की है। कहां तक जाओगे पहले जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी फिर सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट और अब जामिया में छात्र पर जो जुल्म किया जा रहा है वह याद रखा जाएगा। सब याद रखा जाएगा कर लो जितना हो सके तुम और जो बीजेपी आईटी सेल के लोग है कितना करोगे तुम करते रहो पूरी ताकत लगा लो अपनी, ना हमारे मुल्क के नौजवानों का हौसला टूटने वाला है, ना हमारी शिक्षण संस्था बर्बाद होने वाली है और ना हमारा लोकतंत्र खत्म होगा।”

क्यों युवाओं को नसीरुद्दीन शाह ने दी सलामी

इतने पर ही एक्टर नहीं रुकते हैं और उन्होंने कहा कि जो करना है करके देख लो, देख लेंगे जोर कितना है बाजू ए कातिल में है। इस मुल्क के नौजवानों को मेरा लाख लाख सलाम और मेरी सारी दुआएं उनके साथ है। बता दें कि दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग पर छात्र हड़ताल पर हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ अपनी मांगें मनवाने के लिए कुछ छात्रों ने भूख हड़ताल भी की है। इसी को लेकर नसरुद्दीन शाह ने वीडियो जारी कर खुद को दिमागी नक्सल तक कह दिया।

Exit mobile version