‘दो विलेन एक साथ…’ Naseeruddin Shah की अभिजीत दीपके से मुलाकात देख पीयूष मिश्रा ने उड़ाई धज्जियां, वीडियो कर रहा ट्रेंड

Naseeruddin Shah: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट में अभिजीत दीपके के साथ लीजेंडरी एक्टर को देख पीयूष मिश्रा सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दागे सवाल। आइए जानते हैं क्या है मामला।

Naseeruddin Shah

Photo Credit- Google Naseeruddin Shah

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर की बात करें तो वह अक्सर किसी न किसी मुद्दे को लेकर विवादों में रहते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं नसीरुद्दीन शाह की जिन्होंने बीते दिन मुख्य चुनाव ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई के प्रोटेस्ट में अभिजीत दीपके के साथ हिस्सा लिया था लेकिन इस सब के बीच पीयूष मिश्रा ने उन पर सवाल दागे हैं। जिस अंदाज में निशाना साधा वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। एक वीडियो को जारी करते हुए पीयूष मिश्रा ने जिस तरह से नसीरुद्दीन शाह को आड़े हाथ लिया वह देखकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही विवाद की शुरुआत हो गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Naseeruddin Shah पर पीयूष मिश्रा का खतरनाक वार

नसीरुद्दीन शाह को लेकर शेयर किए गए इस वीडियो में एक्टर कहते हैं कि ” मैं पीयूष मिश्रा बोल रहा हूं, आपका जानकर। आप अभिजीत दीपके से मिले, बहुत अच्छा लगा। दो विलेन देख के अच्छा लगा. अभी एक हादसा होता-होता है। ये तेल अवीव से जाने वाली फ्लाइट 1073 फ्लाईदुबई से है। इस में मिस्टर स्मित मच्छर ने कमाल किया है। 180 लोगों की जान बची है। उसको बधाई दीजिए, अच्छा लगेगा उनको। और जो जाने बची है उनको भी अच्छा लगेगा।”

झारखंड और एलपीयू को लेकर क्या बोले पीयूष मिश्रा

पीयूष मिश्रा ने आगे नसीरुद्दीन शाह को लेकर कहा कि “एलपीयू में भी एक संदेश भेजिए सर। वहां पे भी बच्चे पढ़ते हैं. ख़तरनाक हादसा हुआ है वहां पे. लड़कियों के बाल पकड़ के तोड़ा गया है पुलिस के द्वारा। वहां भी बच्चों को संवेदना दीजिये। झारखंड के लिए मैं आपसे मदद मांगी थी, सर। तो आपने पाकिस्तानी शायरा की नज़्म भेज दी थी। माफ कीजिएगा सर वहा नज़्म नहीं बल्कि दाल, आटा, चावल, लिट्टी और चोखा चाहिए। उन्हें बर्गर या पिज़्ज़ा नहीं चाहिए।”

इतना ही नहीं पीयूष मिश्रा ने आगे नसीरुद्दीन शाह को कहा कि “ठीक है सर सर? तो धन्यवाद करता हूं। अब आप जब भी कोई स्टेटमेंट देंगे, पीयूष मिश्रा का जवाब मिलेगा आपको। धन्यवाद सर, आपका बच्चा पीयूष मिश्रा। इंकलाब जिंदाबाद सर, थैंक यू’।”

फिलहाल सोशल मीडिया पर दो लीजेंडरी एक्टर का आमने-सामने आना ट्रेंड कर रहा है और इस पर अब आखिर नसरुद्दीन शाह क्या जवाब देते हैं इस पर भी लोगों की नजरे रहेंगे।

 

 

Exit mobile version