---Advertisement---

ब्रेकअप के 20 साल बाद रवीना संग काम करने को बेताब हैं Akshay Kumar! खुद कह दी ये बड़ी बात

Akshay Kumar: रवीना टंडन और अक्षय कुमार बहुत जल्द फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाले है। 20 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस सब के बीच अक्षय कुमार ने रवीना के साथ काम करने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि वह काफी एक्साइटेड हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 12, 2023 8:41 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar: किसी समय में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी फैंस को खूब पसंद थी। दोनों अपने रिलेशनशिप यहां तक की शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए। वहीं 20 साल के बाद यह जोड़ी एक बार फिर किसी फिल्म में नजर आने वाली है। हम बात कर रहे हैं अक्षय की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की जिसमें रवीना अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर जहां फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं लंबे समय बाद रवीना के साथ काम करने को लेकर अक्षय ने भी अब चुप्पी तोड़ी है।

अक्षय ने बताई फीलिंग्स

अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि “वह रवीना के साथ लंबे समय के बाद काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।” इस इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि “वेलकम टू द जंगल की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है। मैं रवीना के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं क्योंकि हमने साथ में कई हिट फिल्में इंडस्ट्री को दी। इसमें टिप टिप बरसा पानी जैसे शानदार गाने भी शामिल है। मैं लंबे समय के बाद शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं जब हम साथ में नजर आएंगे।”

डेट करने के बाद अलग हुए रवीना-अक्षय

गौरतलब है कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन मोहरा, खिलाड़ियों का खिलाड़ी और बारूद जैसी फ़िल्मों में अपने अंदाज से काफी सुर्खियों में रहे हैं। दोनों को साथ देखना फैंस के लिए वाकई काफी एक्साइटिंग होता था। उनकी केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। ऑन स्क्रीन से लेकर ऑफ स्क्रीन तक दोनों के बीच काफी खास बॉन्डिंग थी और लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए थे। जहां रवीना ने अक्षय पर धोखा देने का आरोप लगाया था वहीं अक्षय ट्विंकल खन्ना के साथ अचानक शादी कर ली थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Leave a Comment