फैंस को दोस्त मानने वाले चक नॉरिस के निधन से Akshay Kumar को लगा झटका, हॉलीवुड स्टार के लिए हुए इमोशनल

Akshay Kumar: हॉलीवुड की कॉमेडी में जान डालने वाले चक नॉरिस के निधन से बॉलीवुड स्टार का टूटा दिल, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

Akshay Kumar

Photo Credit- Google Akshay Kumar

Akshay Kumar: हॉलीवुड के एक्शन कॉमेडी स्टार्स की लिस्ट में शुमार दिग्गज एक्टर की चक नॉरिस के निधन से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम भी शुमार है। जाहिर तौर पर बॉलीवुड की दुनिया में कॉमेडी एक्टर्स की बात करें तो स्क्रीन पर अपना जलवा दिखाने में भूल भुलैया स्टार को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि जब चक नॉरिस के निधन की खबर सामने आई तो अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी तस्वीर को शेयर करते हुए लोगों से अपनी दिल की बात कहते हुए दिखे। हॉलीवुड स्टार को अपना इंस्पिरेशन बताया।

Akshay Kumar ने चक नॉरिस को लेकर क्या कहा

चक नॉरिस की तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, “एक मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर बड़ा होना, चक नोरिस को वे ऑफ़ द ड्रैगन, मिसिंग इन एक्शन और कई दूसरी फ़िल्मों में देखना सिर्फ़ मनोरंजन नहीं था…यह शिक्षा थी। स्क्रीन पर उनका अनुशासन, ताकत और वह आसान कमांड मेरे साथ रहा। उस प्रेरणा के लिए शुक्रगुज़ार हूँ जिसने मेरे एक हिस्से को बनाया।”

किन परिस्थितियों में हुई चक नॉरिस की मौत

दरअसल सोशल मीडिया पर चक नॉरिस को 3.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं उनके परिवार की तरफ से इस बात की जानकारी की गई। एक लंबे चौड़े पोस्ट पर लोग उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए दिखाई दे रहे हैं। परिवार ने कहा, “बहुत भारी मन से, हमारा परिवार यह दुखद खबर साझा कर रहा है कि कल सुबह हमारे प्यारे चक नॉरिस का अचानक निधन हो गया। हालांकि हम इस घटना से जुड़ी परिस्थितियों को निजी रखना चाहेंगे, लेकिन कृपया यह जान लें कि उस समय उनके आस-पास उनका परिवार मौजूद था और वे पूरी तरह शांत थे।”

अपने पीछे विरासत छोड़ गए चक नॉरिस

इसके साथ ही आगे कहा गया दुनिया के लिए, वे एक मार्शल आर्टिस्ट, अभिनेता और ताकत के प्रतीक थे। हमारे लिए, वे एक समर्पित पति, एक प्यारे पिता और दादा, एक बेहतरीन भाई और हमारे परिवार की जान थे।उन्होंने अपना जीवन आस्था, उद्देश्य और अपने प्रियजनों के प्रति अटूट समर्पण के साथ जिया। अपने काम, अनुशासन और दयालुता के माध्यम से, उन्होंने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया और अनगिनत लोगों के जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ी

फैंस को दोस्त मानते थे चक नॉरिस

चक नॉरिस के परिवार ने कहा कि “हमारा दिल टूट गया है, फिर भी हम उनके द्वारा जिए गए जीवन और उन अविस्मरणीय पलों के लिए तहे दिल से आभारी हैं, जिन्हें साझा करने का सौभाग्य हमें उनके साथ मिला। दुनिया भर के प्रशंसकों से उन्हें जो प्यार और समर्थन मिला, वह उनके लिए बहुत मायने रखता था, और हमारा परिवार इसके लिए सचमुच आभारी है। उनके लिए, आप केवल प्रशंसक नहीं थे, बल्कि उनके दोस्त थे। हम जानते हैं कि आप में से कई लोगों ने उनके हाल ही में अस्पताल में भर्ती होने के बारे में सुना होगा, और हम उन प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए सचमुच आभारी हैं जो आपने उनके लिए भेजे।”

सोशल मीडिया पर न सिर्फ अक्षय कुमार बल्कि हॉलीवुड स्टार के फैंस भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

 

Exit mobile version