---Advertisement---

अक्षय कुमार ने Ranveer Singh को फनी अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर किया ये क्यूट वीडियो

अक्षय कुमार ने एक फनी वीडियो शेयर कर Ranveer Singh को बर्थडे विश किया है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 6, 2024 2:26 अपराह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनके इस खास दिन पर उनेक चाहने वालों के साथ-साथ उन्हें बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे भी बर्थडे की बधाइयां देते दिख रहे हैं। इसी बीच मशहूर एक्टर अक्षय कुमार ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक्टर का एक क्यूट फनी वीडियो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। चलिए उनकी इस वीडियो को देखते हैं और जानते हैं कि, आखिर उसमें ऐसा क्या खास है।

अक्षय ने Ranveer Singh को फनी अंदाज में किया बर्थडे विश

हाल में एक्टर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणवीर शिंह को बर्थडे विश करने के लिए एक वीडियो शेयर किया है। एक्टर की इस वीडियो में अक्षय और रणवीर, करण औजला के गाने पर मस्ती में झूमते दिख रहे हैं। साथ ही बता दें, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, रणवीर अपने कंधे पर स्पीकर उठाए और फुल एनर्जी के साथ डांस कर रहे हैं।

अक्षय ने बताया रणवीर को एनर्जी का पॉवरहाउस

इसी के साथ आपको बता दें, अक्षय कुमार ने इस क्यूट फनी वीडियो के नीचे कैप्शन लिखा “हैप्पी बर्थडे, तुम एक पॉवरहाउस आदमी हो, आशा करता हूं कि तुम्हारी एनर्जी ऐसे ही बरकरार रहे। अपने दिन को अच्छी तरह एंजॉय करो।” एक्टर का यह स्वीट पोस्ट रणवीर के लिए काफी ज्यादा खास होने वाला है।

रकुल प्रीत ने भी किया रणवीर को विश

बताते चलें केवल अक्षय कुमार ने ही नहीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने भी रणवीर सिंह को बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस ने रणवीर को विश करने के लिए अपनी इन्स्टा स्टोरी पोस्ट की जिसमें, उन्होंने एक्टर की तस्वीर लगाई है। यही नहीं रकुल ने उस तस्वीर पर लिखा “चियर्स उस इंसान के लिए जो हर जगह एनर्जी ले आता है, जो भी वह करता है पूरे पैशन के साथ करता है, हैप्पी बर्थडे रणवीर सिंह।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026