---Advertisement---

फिल्मों की शूटिंग छोड़ बेटी राहा को नए घर विजिट कराने निकले Alia Bhatt और Ranbir Kapoor, वायरल हुआ वीडियो

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों अपनी लाडली राहा को नए घर में घुमाते दिखे रहे हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 25, 2024 12:22 अपराह्न

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor: बॉलीवुड का क्यूटेस्ट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बना रहता है। इसी तरह कपल अपनी बेटी को लेकर भी खूब लाइमलाइट बटोरता हैं, जैसे इस बार सोशल मीडिया पर दोनों का बेटी राहा के साथ एक रीसेंट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल रणबीर और आलिया बेटी को अपने नए घर का विजित कराने निकले थे और उन्हें घर दिखाते दिखे।

बेटी राहा को नए घर की विजिट कराते दिखे Alia Bhatt And Ranbir Kapoor

हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो समाने आया है जिसमें, बी-टाउन कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा को नए घर लेकर गए जिससे वह भी उसे देख सके। वीडियो में बेटी राहा को आलिया अपनी गोद में लिए दिख रही हैं और फिर तेजी से बन रहे अपने नए घर में लेकर जाती हैं। इसी के साथ आपको बता दें रणबीर, आलिया और राहा के साथ एक्टर की मां नीतू भी नजर आ रही हैं। सबको एक साथ घर का मुआएना करता देख ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि कपल का घर जल्द बनकर तैयार हो जाएगा।

राहा को आलिया की कॉपी बताने लगे यूजर्स

इसी के साथ बता दें जैसे ही सोशल मीडिया पर कपल का यह वीडियो डाला गया हर कोई राहा को आलिया की कॉपी बताने लगा। जहां एक यूजर ने कमेंट किया “ये पूरी आलिया की कॉपी है” यही नहीं एक दूसरे यूजर ने दोनों मां बेटी को एक जैसा बताया और लिखा “ये अपनी मां की तरह ही दिखती है।”

रणबीर और आलिया का वर्क फ्रंट

बात की जाए दोनों के वर्क फ्रंट की तो बताते चलें, रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण के शूट में लगे हुए हैं। यहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा की शूटिंग कम्पलीट कर चुकी हैं। एक्ट्रेस की इस फिल्म को बड़े पर्दे पर 11 अक्टूबर 2024 को उतारा जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026