---Advertisement---

क्या Alia Bhatt और संजय लीला भंसाली के बीच पक रही नई फिल्म की खिचड़ी?

Alia Bhatt और संजय लीला भंसाली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। आलिया भट्ट को भंसाली के दफ्तर के बाहर स्पॉट किया गया है।

Avatar of Shikha Saxena

By: Shikha Saxena

Published: अक्टूबर 1, 2023 5:49 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: 2022 में आलिया भट्ट की हिट फिल्म ‘गंगुबाई काठियावाड़ी’ को लोगों ने खूब पसंद किया। वास्त्विक जीवन पर आधारित फिल्म की कहानी को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी थी जिसमें आलिया के किरदार और अंदाज को देख लोग कायल हो गए। एक बार फिर भंसाली और आलिया भट्ट की मुलाकात हुई है। दोनों की सीक्रेट मीटिंग सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसे देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि एक बार फिर भंसाली की फिल्म में आलिया नजर आ सकती है। हालांकि आधिकारिक घोषणा का अभी भी इंतजार है। आइए जानते हैं आखिर क्यों लगाए जा रहे हैं यह कयास।

संजय लीला भंसाली की दफ्तर के बाहर स्पॉट हुई आलिया भट्ट

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली की दफ्तर के बाहर स्पॉट किया गया तो वह स्माइल देती नजर आई। यहां खास बात यह है कि कुछ ही मिनट बाद भंसाली भी ऑफिस पहुंच गए और दोनों के बीच एक मुलाकात हुई। कहा जा रहा है कि वह अपकमिंग किसी प्रोजेक्ट के लिए बात कर रहे हैं और अगर बात बन जाती है तो भंसाली की फिल्म में एक बार फिर हम आलिया को देखेंगे। फिलहाल फैंस के बीच अपवाहों का दौर जारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आलिया पिंक और व्हाइट एथनिक ड्रेस में स्पॉट हुई है। उन्होंने स्टाइलिश कुर्ती के साथ पजामे को कैरी किया है। सिंपल हेयर स्टाइल में वह पैपराजी से रूबरू होती नजर आई और अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत गई। फैंस उनके इस अंदाज पर फिदा हैं।

इस फिल्म में दिखेंगी आलिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी जिसमें उनके अपोजिट रणवीर सिंह थे। वहीं उनकी अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह ‘जिगरा’ में नजर आने वाली हैं जिसमें ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि इसे प्रोड्यूस करेंगी। वहीं पर्सनल जिंदगी की बात करें तो रणबीर कपूर के साथ शादीशुदा जिंदगी को इंजॉय कर रही हैं और अपनी बेटी राहा कपूर पर ध्यान दे रही हैं।

आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की मुलाकात हुई तो कयासों का दौर जारी हो गया कि दोनों किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। भंसाली की फिल्म में देखने के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं और फिलहाल घोषणा के लिए बेकरार हैं। दोनों के बीच मुलाकात हुई तो फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

‘गंगुबाई काठियावाड़ी’ के बाद आलिया फिर से भंसाली की फिल्म में नजर आएंगी। दोनों की हाल ही में मुलाकात हुई तो कयास लगाए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Leave a Comment