---Advertisement---

Aamir Khan और Ranbir Kapoor की दुश्मनी देखने के लिए कस लीजिए कमर! Alia Bhatt के इस पोस्ट को देख फैंस भी हुए शॉक्ड

Alia Bhatt: रणबीर कपूर और आमिर खान के फैंस को आलिया भट्ट ने दी खुशखबरी, आखिर किस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे ये स्टार्स, आइए जानते हैं पूरी खबर जो फिल्हाल है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 11, 2025 3:55 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: Ranbir Kapoor और Aamir Khan को आप एक साथ देख सकते हैं। जी हां इसकी अनाउंसमेंट खुद आलिया भट्ट ने की है और इसके साथ ही निर्देशक के नाम को भी रिवील कर दिया है। हालांकि इस बात की घोषणा नहीं की गई है कि यह कोई फिल्म है या वेब सीरीज या फिर सिर्फ विज्ञापन। आमिर खान और रणबीर कपूर साथ नजर आ रहे हैं लेकिन इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। Alia Bhatt ने फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया है। पोस्ट को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कुछ ऐसा कहा जिसने लोगों की बेताबी बढ़ा दी।

Ranbir Kapoor Aamir Khan को लेकर Alia Bhatt ने किया बड़ा खुलासा

इस पोस्ट की बात करें तो इसमें आमिर खान और रणबीर कपूर अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिखा गया, “द अल्टीमेट ब्लॉकबस्टर द ग्रेटेस्ट रायवलरि ऑफ द ईयर। Aamir Khan और Ranbir Kapoor।” वीडियो में आलिया भट्ट कहती हैं कि “मैं यह दिखाने के लिए आप लोगों के साथ इंतजार कर रही थी। मेरे दो फेवरेट एक्टर्स दिखेंगे साथ में। हां एक दूसरे के साथ या आमने-सामने। अरे मैं दिखाना तो भूल गई।” इसके बाद आमिर खान और रणबीर कपूर के पोस्टर को दिखाती है और कहती है कि “यकीन नहीं हो रहा है ना मुझे भी नहीं हुआ था लेकिन यह सच है ज्यादा अपडेट के लिए बने रहे।”

Ranbir Kapoor Aamir Khan के साथ आलिया भट्ट ने निर्देशक के नाम से उठाया पर्दा

रणबीर कपूर और आमिर खान क्या किसी फिल्म में नजर आएंगे या विज्ञापन में इस बात की घोषणा तो नहीं की गई लेकिन आलिया भट्ट के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, “सर्वश्रेष्ठ की लड़ाई मेरे दो पसंदीदा अभिनेता एक दूसरे के खिलाफ कुछ बहुत ही रोमांचक के लिए बने रहे कल और जानकारी दी जाएगी। मुझे पता है कि आपको भी यह उतना ही पसंद आएगा जितना मुझे आया।”नितेश तिवारी को इस प्रोजेक्ट का डायरेक्टर भी बताया गया है।

Ranbir Kapoor और Aamir Khan के फैंस फिलहाल 12 मार्च यानी कल का इंतजार कर सकते हैं क्योंकि Alia Bhatt की तरफ से रिलीज डेट को लॉक कर दिया गया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026