---Advertisement---

आखिर क्यों शादी में Alia Bhatt ने लहंगे को छोड़ साड़ी को दी थी तवज्जो! खुलासा करते हुए बताई बड़ी वजह

Alia Bhatt: आलिया भट्ट शादी के 1 साल बाद वेडिंग आउटफिट को लेकर बात करती हुई नजर आई। उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद एक बार फिर आलिया चर्चा में है। एक्ट्रेस ने उन सभी लोगों की बोलती बंद कर दी है जो उनकी वेडिंग ड्रेस को लेकर सवाल उठा रहे थे। ऐसे में वह लाइमलाइट में आ गई है। वेडिंग डे पर साड़ी पहनने की वजह से उन्हें कई सवालों का भी सामना करना पड़ा था।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 9, 2023 10:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: बॉलीवुड की मशहूर हसीनाओं की बात करें तो इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम शामिल है। आलिया अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी रहती है। फिलहाल रणबीर कपूर संग शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही आलिया वेडिंग आउटफिट को लेकर चर्चा में आ गई है। आलिया की शादी को 1 साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन एक बार फिर वह अपनी शादी वाली साड़ी की बात करती नजर आई। एक्ट्रेस अपनी शादी में सिंपल लुक की वजह से काफी चर्चा में आई थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने इस बारे में बड़ा खुलासा किया है।

फैशन ट्रेंड नहीं ये है वजह

जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हुई थी तो आलिया के फर्स्ट लुक को देखने के बाद लोग काफी हैरान रह गए थे। उन्होंने भारी भरकम लहंगे को छोड़ साड़ी पहनी हुई नजर आई। ऐसे में लोग उनके फैशन सेंस की दात देते हुए दिखाई दिए थे लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस पर अपनी टिप्पणी दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि साड़ी उनके लिए सबसे ज्यादा कंफर्टेबल है। इसी वजह से उन्होंने अपनी शादी में लहंगे की बजाय साड़ी पहनी। उन्होंने कहा, “मुझे साड़ी बहुत पसंद यह या दुनिया का सबसे कंफर्टेबल ड्रेस है।”

इस तरह शादी में नजर आई थी आलिया

गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने सब्यसाची की डिजाइन की हुई खूबसूरत ऑलिवरी कलर की साड़ी को स्टाइल करती नजर आई थी। वहीं उन्होंने इस साड़ी को खूबसूरत दुपट्टे के साथ पेयर किया और कुंदन ज्वैलरी सेट में नजर आई। उनका माथा पट्टी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी था। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक से लोगों को चौंका दिया क्योंकि वेडिंग आउटफिट को लेकर लोग कुछ और ही उम्मीद लगा रहे थे। उनका यह सिंपल साड़ी लुक आज भी चर्चा में है।

आलिया ने दी महिलाओं को नसीहत

इस इंटरव्यू में आलिया भट्ट महिलाओं को खास सलाह देती हुई नजर आई। उन्होंने कहा कि “आपको किसी भी मौके पर जश्न में उन सभी चीजों को चुनना चाहिए जो आप चाहते हैं। जिसमें आप कंफर्टेबल हो चाहे वह साड़ी हो या फिर लहंगा। आप सिंपल स्ट्रीट आउटफिट या टॉप को भी चुन सकती हैं। मेरा मानना है कि महिला होने का एक फायदा यह है कि आप सभी आउटफिट को खुद पर ट्राई कर सकती हैं। मैं पेंट सूट भी पहन सकती हूं। गाउन भी पहन सकती हूं और इसलिए हमारा वार्डरोब एक्सप्लोर होता है।” वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट बहुत जल्द फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Leave a Comment