---Advertisement---

‘आपके पति और दूसरे मर्द संग…’ Payal Rohatgi का Alia Bhatt को निजता का पाठ पढ़ाना पड़ा भारी, बिगड़े बोल ने बढ़ाई कंट्रोवर्सी

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने निजता की मांग करते हुए बीते दिन घर की तस्वीर वायरल ना करने की अपील की लेकिन इस पर पायल रोहतगी के बयान से हंगामा मच गया है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है और क्यों सुर्खियों में आ गई है पायल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2025 4:16 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने लोगों से प्राइवेसी की अपील की थी क्योंकि उनके अंडर कंस्ट्रक्शन घर की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही थी। इस सब के बीच पायल रोहतगी ने Alia Bhatt के द्वारा दी गई टिप्पणी पर कुछ ऐसा लिखा जिसकी वजह से वह विवादों में आ गई है। इस बात की जानकारी देते हुए रेडिट यूज़र ने कहा कि Payal Rohatgi की टिप्पणी को देखकर मैं पूरी तरह से हैरान हूं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जिसकी वजह से पायल सुर्खियों में आ गई है और उन्होंने ऐसा क्या कहा जो विवादों की वजह बन गई है।

पायल रोहतगी ने पढ़ाया आलिया भट्ट को निजता का पाठ

दरअसल Payal Rohatgi ने लिखा, ” यह प्राइवेसी के हनन में नहीं आता, आपके पति या किसी और मर्द के साथ आपका यौन संबंध प्राइवेसी में आता है। Alia Bhatt आपने घर की लोकेशन शेयर करना निजता का हनन नहीं है उम्मीद है आपको सामान्य ज्ञान होगा। इनफ्लुएंसर सड़कों पर सार्वजनिक रूप से वीडियो बनाते हैं और बैकग्राउंड में घर होते हैं। जितना हो सके अपने लिए सुरक्षा और कैमरे लगवा लीजिए लेकिन कृपया समझदारी से काम लीजिए यह इतिहास नहीं बल्कि सामान्य ज्ञान है।”

आलिया भट्ट के सपोर्ट में रेडिट यूजर

रेडिट यूजर ने पायल रोहतगी के इस पोस्ट को देखकर लिखा ,”दोस्तों मुझे जज मत करना लेकिन मैं अभी Payal Rohatgi की इंस्टाग्राम स्टोरी देखा और उन्होंने आलिया की प्राइवेसी वाली पोस्ट पर यह लिखा है। मैं सच में हैरान और पूरी तरह से हक्का-बक्का हूं अब यह मजाकिया भी नहीं रहा।”

क्या कहा था Alia Bhatt ने निजता पर

आलिया भट्ट ने बीते दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट लिखा था और इस दौरान उन्होंने प्राइवेसी की डिमांड की थी। दरअसल उनके अंडर कंस्ट्रक्शन घर की फोटो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुई तो उन्होंने इसे मीडिया से हटाने की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं समझती हूं कि मुंबई जैसे शहर में जगह की कमी और कभी-कभी किसी की खिड़की से दूसरे का घर दिखता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि किसी के निजी घर की वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर डालने का हक है। हमारा घर जो अभी बन ही रहा है उसकी वीडियो हमारी जानकारी के बिना शूट किए गए और उसे इंटरनेट पर शेयर किया गया। यह प्राइवेसी का उल्लंघन है। जरा सोचिए अगर आपके घर के वीडियो को कोई बिना पूछे इंटरनेट पर डाल दे तो आपको कैसा लगेगा इस तरह की वीडियो को ना शेयर करे।”

आलिया भट्ट द्वारा किए गए निवेदन को पायल ने जिस तरह से ट्विस्ट किया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया अब वह विवादों की नई वजह बन गई है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026