---Advertisement---

क्या Rocky Aur Rani के लिए Alia Bhatt ने हाथ से उठाई पैपराजी की चप्पल! वायरल वीडियो को देख ट्रोलर्स ने मारा ताना

Alia Bhatt: आलिया भट्ट फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल आलिया सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है लेकिन इस बार वजह काफी अलग है। जी हां, वायरल हो रहे वीडियो को देख जहां ट्रोलर्स मजाक उड़ाते हुए नहीं थक रहे हैं। वायरल वीडियो को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2023 10:32 पूर्वाह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: आलिया भट्ट फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल आलिया सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है लेकिन इस बार वजह काफी अलग है। जी हां, वायरल हो रहे वीडियो को देख जहां ट्रोलर्स मजाक उड़ाते हुए नहीं थक रहे हैं। वायरल वीडियो को देख लोगों का कहना है कि आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करने के लिए इस तरह की हरकत कर रही है। जी हां दरअसल यह बात सच है कि आलिया अपने फैंस को इंप्रेस करने के लिए चर्चा में रहती है और अपनी क्यूटनेस से हर बार लोगों का दिल जीत लेती हैं। हालांकि इस बार लोग उन्हें ताने देते हुए नहीं थक रहे हैं।आइए जानते हैं आखिर क्यों चर्चा में है आलिया।

आखिर क्या है इस वीडियो में खास

विरल भयानी के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ घूमने निकली है। ऐसे में उन्हें देख पैपराजी की भीड़ लग जाती है और वह इस दौरान अपनी मां के साथ हाथ पकड़कर गाड़ी की तरफ जा रही हैं। जब वह अपनी कार की तरफ बढ़ी तो आलिया की नजर पास में पड़ी एक चप्पल पर चली गई। उन्होंने चप्पल को देखकर कहा कि ये चप्पल किसका है। इस पर पैपराजी में से एक ने बताया कि यह उनकी है। आलिया ने पैपराजी के लाख मना करने के बावजूद खुद झुक कर उनके चप्पल हाथ से उठा कर देती है। ऐसे में वीडियो चर्चा में है और लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

वीडियो को देख ही यूजर्स ले रहे हैं मजे

Alia Bhatt

पैपराजी की चप्पल को आलिया के हाथ से उठाना लोगों को लाज़मी नहीं लगा और वह उन्हें ट्रोल करने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट में कहा, “इतना भी ड्रामा मत करो कि ठीक लगने लगे मिडिल क्लास लोग भी किसी और के चप्पल इस तरह हाथ से नहीं उठाते।” एक और यूजर ने कहा, “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी प्रमोशन।” एक और यूजर ने कह दिया, “कोई भगवान नहीं है इंसान ही है।” एक और ने लिखा, “अच्छी बात है यह पर यह कोई नेक्स्ट फिल्म हिट होने की स्टंट ना हो। डाउन टू अर्थ लोग भगवान के बच्चे होते हैं।”

आलिया की फिल्म में ये स्टार्स आएंगे नजर

गौरतलब है कि करण जौहर निर्देशित ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई 2023 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के ऑपोजिट रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आज़मी अनन्या पांडे नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर लगातार बज बरकरार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026