---Advertisement---

क्या रणबीर-विक्की कौशल संग Love & War फिल्म की तैयारी में जुटी Alia Bhatt? भंसाली से मिलने पहुंची तो लोग पूछ रहे सवाल

Alia Bhatt: संजय लीला भंसाली से मुलाकात करने के लिए पहुंची आलिया भट्ट, देख लोग बनाने लगे बात, आईए जानते हैं क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2024 6:53 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वहीं उन्हें जब भी स्पॉट किया जाता है तो लोगों की निगाहें अटक जाती है और एक्ट्रेस लाइमलाइट में आ जाती है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ जब उन्हें संजय लीला भंसाली के साथ मुलाकात करते हुए देखा गया। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हीरामंडी निर्देशक संजय लीला भंसाली से मिलने के लिए पहुंची है। इस दौरान उनके चेहरे का स्माइल देख लोग बातें बनाने लगे हैं। आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

कैजुअल लुक में दिखीं Alia Bhatt

सोशल मीडिया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आलिया भट्ट को कैजुअल अटायर में देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी और उन्होंने बढ़ती गर्मी के बीच अपने कूल अटायर को फ्लॉन्ट किया। एक्ट्रेस ब्लू जींस के साथ मैचिंग टॉप और ओपन स्टाइल डेनिम शर्ट को करती हुई दिखीं। एक्ट्रेस बन हेयर स्टाइल के साथ नो मेकअप में सिर्फ स्माइल से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुई।

लोग जता रहे उम्मीद

फैंस ने आलिया को जब भंसाली से मुलाकात करते हुए देखा तो इस पर बात बनाने लगे और उनका कहना है की क्या आलिया भट्ट रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ लव एंड वार फिल्म के लिए तैयारी में जुट गई है। दरअसल भंसाली ने बीते कुछ समय पहले अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की घोषणा की है जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। यह लव ट्रायंगल देखने के लिए लोग इंतजार में है और निश्चित तौर पर भंसाली और आलिया भट्ट की जोड़ी देखने लायक होगी।

चर्चा में रहती हैं आलिया

वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा लव एंड वॉर की तैयारी तो दूसरे ने कहा स्टूडेंट ऑफ द ईयर। एक ने कहा ये खूबसूरती तो दूसरे ने कहा नेचुरल ब्यूटी। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट हाल ही में जिगरा फिल्म की शूटिंग खत्म की है। वहीं उन्हें आखिरी बार रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026