Alia Bhatt: आलिया भट्ट हाल ही में ब्राजील से लौटी है और इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक बार फिर आलिया अपने लुक से लोगों का ध्यान खींचती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया व्हाइट टी शर्ट के ऊपर डेनिम ओवरकोट और डेनिम पैंट में नजर आ रही हैं। कहने में दो राय नहीं है कि इस लुक में आलिया एक जबरदस्त स्टाइल को फ्लॉन्ट कर रही हैं। यही वजह है कि लोग उनके लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान लोगों का ध्यान खींचा वह है उनका गॉगल्स जो काफी स्टाइलिश है।
ब्राजील से लौटी Alia Bhatt, एयरपोर्ट पर ऑल डेनिम लुक में स्टाइल से जीता लोगों का ध्यान
