Udta Teer Movie Review: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने वाकई ले लिया ‘उड़ता तीर’? टिकट लेने से पहले जानें असली रिपोर्ट कार्ड!

Udta Teer Movie Review: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' रिलीज हो गई है। इस स्पाई कॉमेडी फिल्म को देखकर लोग काफी हंस रहे हैं। वीकेंड पर देखने से पहले जानें ऑरिजनल रिव्यू।

Udta Teer

Picture Credit:Google

Udta Teer Movie Review:  सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की मच अवेटेड फिल्म ‘उड़ता तीर’  23 अक्टूबर  2026 को रिलीज कर दी गई है। ये एक कॉमेडी फिल्म है। जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच की एक ऐसी कहानी दिखाई गई है, जो आज से पहले शायद ही बॉलीवुड में देखने को मिली है। मूवी के प्रोड्यूसर आकाश ए. कौशिक है। ये एक मजेदार स्पाई-कॉमेडी फिल्म है। जिसके रिलीज होने के बाद फर्स्ट रिव्यू आ गए हैं। इस वीकेंड अगर आप देखने का प्लान कर रहे हैं तो ऑरिजनल रिव्यू जानें।

Udta Teer Movie Review: ‘एक पल के लिए भी बोरियत नहीं होती’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Amit Bhatia नाम के यूजर ने आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता ती’र के रिव्यू देते हुए बताया कि, ‘बॉलीवुड में कॉमेडी ऐसे बनती है!  इतने सारे उतार-चढ़ाव और कहानी में ऐसे मोड़… एक पल के लिए भी बोरियत नहीं होती! पूरी तरह से मनोरंजक और बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक!महामारी के बाद आयुष्मान खुराना की सबसे बेहतरीन फिल्म ।पूरे परिवार के साथ जाएं, इसे ज़रूर देखें!’

सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर  ‘में कुछ ज़्यादा ही ‘दिल-दिल पाकिस्तान’ नहीं हो रहा है क्या, बे?

Royal Singh नाम के यूजर ने सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का रिव्यू देते हुए एक्स पर लिखा, ‘उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘उड़ता तीर’ पाकिस्तानी सिनेमा में नहीं दिखाई जाएगी।यह एक जासूसी फिल्म है, जिसमें वह एक पाकिस्तानी जासूस हैं, लेकिन उनकी याददाश्त चली गई है और अब उन्हें लगता है कि वह एक भारतीय जासूस हैं!उन्हें भारत से इतना प्यार, पैसा और शोहरत मिल रही है, तो फिर फालतू में बॉर्डर के उस पार जाने की क्या ज़रूरत थी! कुछ ज़्यादा ही ‘दिल-दिल पाकिस्तान’ नहीं हो रहा है क्या, बे?’

 

‘उड़ता तीर’ अपनी दिलचस्प और घुमावदार कहानी से हैरान कर देती है

$@M नाम के यूजर ने एक्स पर ‘उड़ता तीर’ फिल्म को 5 में से साढ़े चार की स्टार रेटिंग दी है। इसके साथ ही रिव्यू देते हुए लिखा, ‘उड़ता तीर’ अपनी दिलचस्प और घुमावदार कहानी से हैरान कर देती है, जो पूरी फिल्म के दौरान मजेदार और हास्यपूर्ण बनी रहती है। हमने देशभक्ति पर आधारित कई फिल्में देखी हैं, लेकिन ऐसी फिल्म पहले कभी नहीं देखी!आयुष्मान खुराना एक बार फिर बेहतरीन कंटेंट के साथ लौटे हैं, और यह फिल्म उनके करियर में एक और अनोखा काम जुड़ गई है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत राहुल बोस हैं  आपने उन्हें पहले कभी इस रूप में नहीं देखा होगा और शायद भविष्य में भी उन्हें इतना मजेदार काम करते हुए नहीं देख पाएंगे।

‘उड़ता तीर’ फिल्म  की स्टोरी और स्टारकास्ट

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘उड़ता तीर’ फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक बिलाल अहमद नाम के पाकिस्तानी की स्टोरी  है। जो अपनी याददाश्त खो देता है और कट्टर हिन्दुस्तानी बन जाता है। मूवी में लीड रोल में सारा अली खान, आयुष्मान खुराना, राहुल बोस, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर और सुहैल नैय्यर जैसे एक्टर्स हैं। इसका बजट 55 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है।

Exit mobile version