सुबह जल्दी उठने से लेकर ब्रेकफास्ट ना करना… आखिर कैसे Malaika Arora रहती है फिट! जानिए 53 साल की दीवा से 5 सीक्रेट्स

Malaika Arora: 52 साल के बाद भी अपनी फिटनेस और खूबसूरती से चर्चा बटोरने वाली एक्ट्रेस कैसे खुद फिट रहती हैं। उनके लिए सीक्रेट्स क्या है। आइए जानते हैं किन चीजों को अपनी लाइफस्टाइल में फॉलो करती है।

Malaika Arora

Photo Credit- Google Malaika Arora

Malaika Arora: प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और फिटनेस को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा का नाम टॉप पर शुमार है। 23 अक्टूबर को वह अपना जन्मदिन मना रही हैं लेकिन यह सच है कि उन्हें देखकर अंदाजा लगा पाना नामुमकिन है। क्या आपको पता है कि फिट और टोंड फिगर की वजह से सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस किसी स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो नहीं करती हैं। वह अपनी लाइफ स्टाइल में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करती है जिसकी वजह से आज 53 की उम्र में भी यंग एक्ट्रेस को मात दे रही है।

डिनर को लेकर क्या ध्यान रखती है मलाइका अरोड़ा

फिटनेस क्वीन का कहना है कि उनका आखिरी खाना 6:30 से 7 के बीच में होता है। सूर्यास्त के बाद वह कुछ भी नहीं खाती है। वहीं कहा जाता है कि वह डिनर में हल्का सूप या खिचड़ी खाना पसंद करती है।

क्या सुबह जल्दी उठना भी है सीक्रेट

वहीं अगर मलाइका अरोड़ा की फिटनेस सीक्रेट की बात करें तो वह रात भर जागने से ज्यादा सुबह जल्दी उठने में भरोसा रखती है। वह इस बात का ध्यान रखती है कि वह सुबह जल्दी से जल्दी उठे। उन्होंने बताया कि वह 7 बजे उठ जाती है।

लंच में क्या खाती है मलाइका अरोड़ा

एक्ट्रेस अपना पसंदीदा मिल लंच को बताती है क्योंकि यह उनका पहला खाना होता है। एक्ट्रेस के मुताबिक दोपहर के खाने में वह दाल, सब्जी, रोटी और चावल खाती है। ऑर्गेनिक फूड उनकी डाइट में ज्यादा होता है। साउथ इंडियन खाना भी पसंद है।

आखिर कब वर्कआउट करती हैं मलाइका अरोड़ा

जब उनसे यह पूछा गया था कि आखिर दिन का कौन सा समय उनके लिए वर्कआउट के लिए बेस्ट है। तब वह कहती है कि हर दिन अलग-अलग होता है लेकिन उन्हें सुबह वर्कआउट करना पसंद है क्योंकि शाम तक जाते-जाते वह कुछ भी नहीं कर पाती है।

क्या है Malaika Arora से हेल्थ टिप्स

वहीं स्वास्थ्य को लेकर जब उनसे सलाह पूछा जाता है तब वह कहती है कि आप अपने लाइफ को बैलेंस बना कर रख सकते हैं। वह बताती हैं कि “मेरे जैसा इंसान डाइट को ज्यादा फॉलो नहीं करता है तो ऐसे में जहां तक हो सके हेल्दी खाए। वर्कआउट करें और संभव हो तो सूर्यास्त से पहले अपना आखिरी मिल ले। इससे आपको फायदा मिल सकता है।”

 

Exit mobile version