---Advertisement---

आखिर क्या है ADHD का इलाज जिसे लेकर Alia Bhatt ने किया सालों बाद खुलासा, अपने बच्चों में इन Symptoms को ना करें इग्नोर

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने ADHD बीमारी का किया खुलासा लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने बच्चों का कैसे रख सकते हैं खास ख्याल।आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 14, 2024 6:15 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: जिगरा (Jigra) फिल्म में नजर आने वाली आलिया भट्ट (Alia Bhatt) किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। यह सच है कि उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जो उनके बारे में हर एक बात जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने सालों बाद ADHD बीमारी का खुलासा किया हालांकि उन्होंने बताया कि वह इस बीमारी से जीत चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल के दौरान इसकी वजह से उन्हें कितनी तकलीफ होती थी। ऐसे में हर पेरेंट्स को यह जानना जरूरी है कि आखिर क्या हे ADHD जिसकी वजह से आलिया रही है परेशान। जरूर जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय।

क्या है ADHD जिससे Alia Bhatt भी रही पीड़ित

ADHD यानी Attention-Deficit/Hyperactivity Disorder यह एक मानसिक विकार है जो व्यक्ति के व्यवहार को प्रभावित करता है। इसकी वजह से एक इंसान के व्यवहार में काफी बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं और पीड़ित को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। समय रहते इस पर काम करने की जरूरत होती है। आम तौर पर इसके लक्षण बचपन में ही शुरू हो जाते हैं और आप इस पर ध्यान स्कूल जाने वाले बच्चों पर कर सकते हैं।

क्या है ADHD Symptoms

  • ADHD से पीड़ित बच्चे अपने आप को एक जगह पर केंद्रित नहीं कर पाते हैं। वह अपने किसी भी काम को पूरा नहीं कर पाते हैं और उस पर जुटे रहते हैं।
  • इसके साथ-साथ ही वह कुछ ज्यादा ही एक्टिव होते हैं जो उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसकी वजह से उन्हें अत्यधिक बेचैनी होने लगती है या वे लगातार हिलते-घुलाते रहते हैं। वे स्थिर नहीं रह सकते।
  • इसके अलावा इंपल्सिव होना उनके बर्ताव में आ जाता है। ऐसे बच्चे बिना सोचे समझे कोई भी काम करने लगते हैं। बात करने वाले लोगों को बीच में रोक देते हैं और खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं।

कब पता कर सकते हैं ADHD बीमारी का

अगर इस बीमारी के बारे में बात करें तो 12 साल के उम्र से पहले इस बीमारी का पता लगाया जा सकता है। इसका इलाज भी संभव है जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती है इसकी वजह से और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ADHD को इस तरह करें कंट्रोल

मेडिटेशन है जरूरी

मेडिटेशन के जरिए ADHD को कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में आप डॉक्टर से कंसल्ट करें और जरूरी मेडिसिन करें ताकि इसके लक्षण को कम किया जा सके।

बिहेवियर थेरेपी भी है एक उपाय

डॉक्टर से कंसल्ट करने के बाद आप बिहेवियर थेरेपी को भी ट्राई कर सकते हैं और निश्चित तौर पर यह आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। 6 साल से अधिक उम्र के बच्चे इस पर काम कर सकते हैं।

साइकोलॉजिकल थेरेपी भी है फायदेमंद

कई केसेस में बच्चों को साइकोलॉजिकल थेरेपी भी दिया जाता है लेकिन इस बात का खास ख्याल रखें कि आप सबसे पहले मनोचिकित्सक से संपर्क करें।

फैमिली का सपोर्ट

इस दौरान यह जरूरी है कि आप अपने बच्चों के साथ रहे और उनकी हर एक परेशानी पर ध्यान दें। ताकि उन्हें अकेला न महसूस हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026