---Advertisement---

जल्द ही इस फिल्म में ‘जलवा’ दिखाएंगी Alia Bhatt, शूटिंग के पहले दिन बहन संग मस्ती करती आईंं नजर

Alia Bhatt: आलिया भट्ट बहुत जल्द फिल्म 'जिगरा' में नजर आने वाली है और इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। वहीं लोगों के बीच एक्साइटमेंट देखने लायक है। इस फिल्म में आलिया न सिर्फ एक्टिंग बल्कि इस प्रोड्यूस भी करने वाले हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 5, 2023 6:11 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: हाल ही में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली आलिया भट्ट एक बार फिर अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट चुकी हैं। एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई थी और अब उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। शूटिंग के पहले दिन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को इसकी झलक दिखाई है जिसके बाद लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इन तस्वीरों को शेयर कर आलिया ने कैप्शन में इसका खुलासा भी किया है। तस्वीरों को देखने के बाद आप भी समझ जाएंगे कि यह खास क्यों है।

आलिया ने कहीं ये बात

जिगरा की शूटिंग से सोशल मीडिया पर तस्वीरों को शेयर कर आलिया ने लिखा, “हम जिगरा शुरू कर रहे हैं अपने जिगर को पहले दिन लाइफ दे रहे हैं। हमारे साथ बने रहिए ताकि हम आपको अपने दिल का टुकड़ा दिखा पाए। आगे की जर्नी के लिए कमर कस ली है। लव टीम जिगरा।”

फोटोज में आलिया का अलग-अलग अंदाज

जहां तक इन फोटोज की बात कर तो इसमें पहली तस्वीर में आलिया स्क्रीन की तरफ देख रही है जिसमें ‘जिगरा’ लिखा हुआ है। वहीं एक और तस्वीर में आलिया मेकअप रूम में रेडी होती हुई नजर आ रही है। वहीं इस दौरान एक्ट्रेस की बहन शाहीन भट्ट भी उनके साथ नजर आ रही है जो काफी खुश है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। लोग फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। फोटोज पर सोनम कपूर ने लिखा, “बधाई हो डार्लिंग।” वहीं रणवीर सिंह ने कहा, “लव एंड लक।”

खास है आलिया की यह फिल्म

गौरतलब है कि आलिया भट्ट हाल ही में रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी। वहीं अब आलिया बहुत जल्द ‘जिगरा’ फिल्म में नजर आने वाली है। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें वह एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी दिखाई देने वाली है। वसन बाला के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को रिलीज हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Leave a Comment