---Advertisement---

Alka Yagnik को कान से सुनाई देना हुआ बंद, सिंगर ने लोगों को सावधानी बरतने की दी सलाह

Alka Yagnik: अलका याग्निक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल एक्ट्रेस इस रेयर बीमारी से जूझ रही है और उन्हें कान से सुनाई देना बंद हो गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 18, 2024 12:43 अपराह्न

Alka Yagnik
Follow Us
---Advertisement---

Alka Yagnik: सुरों की मल्लिका कहीं जाने वाली अलका याग्निक अपनी गानों से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना चुकी है लेकिन एक ऐसा खुलासा किया है जिसके बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा है। जी हां, गायिका ने खुद एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया कि वायरस अटैक की वजह से उनके कान को झटका लगा है और उन्हें सुनाई नहीं दे रहा है। एक पोस्ट के जरिए होने वाली रेयर बीमारी के बारे में बात करती हुई नजर आई और उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्हें सुनाई देना बंद हो गया है। वहीं सिंगर अभी भी सदमे में है।

इस बीमारी से जूझ रही है अलका

एक लंबे पोस्ट के साथ सिंगर ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इस बारे में लोगों को जानकारी देती हुई नजर आई। उन्होंने लिखा, “मेरे सभी फैंस दोस्तों, अनुयायियों और शुभचिंतकों को कुछ हफ्ते पहले जब मैं फ्लाइट से उतर रही थी तो मुझे अचानक लगा कि मैं कुछ भी नहीं सुन पा रही हूं। इस घटना के बाद के हफ्तों में कुछ साहस जुटा कर मैं अब अपने सभी दोस्तों और शुभचिंतकों के लिए अपनी चुप्पी तोड़ना चाहती हूं जो मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं क्यों गायब हूं। मेरे डॉक्टर ने इसे एक दुर्लभ संवेदी तंत्र का श्रवण लॉस (रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस) के तौर पर बताया है जो एक वायरस अटैक के कारण है।”

लोगों से गायिका ने की ये अपील

सिंगर ने आगे लिखा कि “इस अचानक बड़े अटैक ने मुझे पूरी तरह से हैरान कर दिया है। जैसे-जैसे मैं इससे निपटने का प्रयास कर रही हूं कृपया मुझे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें। अपने फ्रेंड्स और युवा सहकर्मियों के लिए मैं बहुत तेज संगीत और हेडफोंस के संपर्क में आने के बारे में सावधान करना चाहूंगी। मैं अपने पेशेवर जीवन के स्वास्थ्य संबंधी खतरों को साझा करना चाहती हूं। आपसे सभी प्यार और समर्थन के साथ में अपने स्वास्थ्य को फिर से संतुलित करने की उम्मीद कर रही हूं। जीवन में वापस आऊंगी और जल्दी आपके पास। इस महत्वपूर्ण समय में आपके समर्थन और समझ मेरे लिए मायने रखेगी।”

दीवाना बना देती है अलका

अलका याग्निक टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शुमार है। वह न सिर्फ हिंदी बल्कि 25 से ज्यादा भाषाओं में 21000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं। उन्हें कई नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है और उनकी आवाज सुनकर लोग दीवाने हो जाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 11

नवम्बर 3, 2026