---Advertisement---

क्या एक बार फिर टल सकती है Allu Arjun और Rashmika Mandanna की Pushpa 2? जानें क्या है माजरा

Allu Arjun और Rashmika Mandanna की Pushpa 2 की रिलीज़ डेट एक बार फिर आगे बढ़ सकती है। चलिए जानते हैं आखिर क्या सच है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 13, 2024 11:58 पूर्वाह्न

Pushpa 2
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2: साउथ के जाने-माने एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का उनके फैंस बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं। फिल्म का टीज़र देख और गाना सुन लोगों की बेताबी मूवी को देखने के लिए और भी ज्यादा बढ़ गई है। इसी बीच फिल्म के रिलीज़ डेट को लेकर भी कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं जिसके मुताबिक पुष्पा 2 को 15 अगस्त को रिलीज़ नहीं किया जाएगा। चलिए जानते हैं आखिर क्या सच है।

क्या फिर टल जाएगी Pushpa 2 की रिलीज़ डेट?

इन दिनों अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 अपने रिलीज़ डेट को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। दरसल कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ नहीं की जाएगी और फिल्म के मेकर्स पिछली बार की तरह इस बार भी फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाने का सोच रहे हैं। हालांकि अभी तक फिल्म के मेकर्स द्वारा इसपर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दिया गया है।

क्या है फिल्म के रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाने की वजह

इसी के साथ आपको बता दें, कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, फिल्म के रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाने की वजह फिल्म की बची हुई शूटिंग है। यही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुष्पा 2 के डायरेक्टर फिल्म में डाले गए VFX वर्क से खुश नहीं है जिससे फिल्म में थोड़ा और समय लग सकता है। इसी के साथ आपको बताते चलें फिल्म में कई सीन ऐसे हैं जो पहले ही शूट हो चुके थे पर डायरेक्टर सुकुमार उन सीन्स को अच्छा बनाने के लिए दोबारा शूट करेंगे। इन्हीं सब कारणों की वजह से फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है।

फिल्म को टाइम पर पूरा करने में लगे हैं मेकर्स

मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा मिली जानकारियों के मुताबिक फिल्म के मेकर्स मूवी को डेडलाइन पर पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह पुष्पा 2 की रिलीज़ डेट को थोड़ा आगे टाल सकते हैं। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती क्योंकि डायरेक्टर सुकुमार और प्रोडक्शन टीम द्वारा इसपर अभी कुछ नहीं कहा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026