---Advertisement---

‘जवान’ और ‘पठान’ हिट होने के बाद Allu Arjun पर एटली लगाएंगे दांव! एक्शन फिल्म के लिए सुपरस्टार ने चार्ज किए इतने करोड़

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन बहुत जल्द 'जवान' और 'पठान' निर्देशक एटली कुमार की फिल्म में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए साउथ सुपरस्टार ने भारी भरकम फीस चार्ज की है और यह एक्शन और फाइट सीन से भरपूर फिल्म होने वाली है। कहने में दो राय नहीं है कि अल्लू अर्जुन के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 15, 2023 5:09 अपराह्न

Allu Arjun
Follow Us
---Advertisement---

Allu Arjun: अपनी फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान‘ को ब्लॉकबस्टर होते हुए देख अब एटली कुमार कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं। शायद इसीलिए अब डायरेक्ट साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करने की ख्वाहिश रखते हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर यह खबर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि एटली कुमार बहुत जल्द अल्लू अर्जुन के साथ किसी फिल्म में काम करने के लिए तैयार हैं। जहां ‘पठान’ और ‘जवान’ से एटली काफी सुर्खियों में आ गए। वहीं इस निर्देशक के साथ काम करने का मौका अब अल्लू अर्जुन के पास है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों के बीच बातचीत फाइनल हो गई है। आइए जानते हैं आखिर क्यों है यह खबर सुर्खियों में।

एक्शन फिल्म में बवाल मचाएंगे अल्लू अर्जुन

दरअसल हाल ही में एटली कुमार की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। शाहरुख खान की फिल्म कमाई के मामले में हर रिकॉर्ड को तोड़ चुकी है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि एटली पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म बनाने के लिए तैयार है। जहां पिछले 1 साल से दोनों के बीच बातचीत चल रही थी और अब डील फाइनल हो गई है। अल्लू और एटली की फिल्म एक्शन सीन से भरपूर होने वाली है और इसमें धमाकेदार फाइट सीन्स एक बार फिर फैंस को इंप्रेस करने के लिए आ रही हैहै।

अल्लू अर्जुन की फीस जानकर दंग रह जाएंगे आप

एटली और अल्लू अर्जुन की फिल्म वाकई काफी जबरदस्त होने वाली है क्योंकि इस फिल्म के लिए साउथ सुपरस्टार ने भारी भरकम फीस चार्ज कर चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए करीब 100 करोड रुपए अल्लू अर्जुन फीस के तौर पर ले रहे हैं। वहीं एटली कुमार की यह फिल्म हिंदी ही नहीं तमिल, तेलगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होने वाली है। बताया जा रहा है कि ‘पुष्पा 2‘ की शूटिंग करने के बाद अल्लू अर्जुन एटली की इस फिल्म पर काम करना शुरू करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026