---Advertisement---

स्थिति संभालने के लिए क्‍या किया? Pushpa 2 स्क्रीनिंग बना Allu Arjun के लिए जी का जंजाल! एक्टर के सामने लगी सवालों की झड़ियां

Allu Arjun: पुलिस के सामने अल्लू अर्जुन से पूछे गए एक के बाद एक सवाल, संध्या थियेटर और मैनेजमेंट को लेकर पुष्पा 2 द रूल स्क्रीनिंग को लेकर एक्टर का आखिर क्या रहा जवाब क्या इस सवाल जवाब के बाद हम जाएगी मुश्किलें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 24, 2024 5:05 अपराह्न

Allu Arjun
Follow Us
---Advertisement---

Allu Arjun: संध्या थियेटर में एक महिला की मौत के बाद से लगातार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक बार फिर से पुलिस के साथ उनकी पूछताछ चली। लगभग 4 घंटे की पूछताछ में उनसे ‘पुष्पा 2 द रूल‘ (Pushpa 2 The Rule) स्क्रीनिंग को लेकर एक के बाद एक सवाल पूछे गए। कहने में शक नहीं है कि यह स्क्रीनिंग उनके लिए किसी मुश्किल से कम नहीं है। पहले गिरफ्तारी और फिर अंतरिम जमानत पर रिहाई के बाद सवालों का दौर जारी है। ऐसे में आज उनसे पुलिस की तरफ से कई सवाल दागे गए जो महिला की मौत और स्क्रीनिंग को लेकर रही। आइए जानते हैं।

Pushpa 2 स्क्रीनिंग को लेकर पुलिस ने Allu Arjun से पूछे एक के बाद एक सवाल

रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 3 से 4 घंटे तक चल पूछताछ में अल्लू अर्जुन से पुलिस ने एक के बाद एक सवाल किए गए हैं। उनसे पूछा गया कि क्या आपने संध्या थियेटर में प्रीमियर शो अटेंड करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। क्या प्रशासन की तरफ से आपको संध्या थियेटर जाने की अनुमति दी गई थी। क्या आपको वहां आने से मना किया था। क्या आपने मैनेजमेंट को इस बात की पुष्टि की थी कि आप वहां आ रहे थे।

अल्लू अर्जुन से पुलिस ने यह भी पूछा कि पुलिस ने आपको थिएटर जाने की अनुमति नहीं दी थी क्या आपको इस बात की जानकारी थी। क्या आपकी टीम ने आपको बताया कि संध्या थिएटर के आसपास क्या हालत है। जब आप पहुंचे तो वहां क्या स्थिति थी। भगदड़ मची और उसमें महिला की मौत हुई क्या उस समय आप वहां मौजूद थे। आपने स्थिति को संभालने के लिए क्या किया। आप वहां कितनी दूर तक मौजूद रहे थ हालांकि अभी इस बारे में अल्लू अर्जुन के जवाब की कोई खबर नहीं आई है।

Pushpa 2 एक्टर Allu Arjun की बढ़ रही लगातार सिरदर्दी

सुकुमार निर्देशित ‘पुष्पा 2 द रूल’ 5 दिसंबर को रिलीज हुई है और लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में है। ऐसे में फिल्म हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 19वें दिन भी फिल्म का जादू सिनेमाघरों में देखने को मिला है और हिंदी नेट की कमाई टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि यह फिल्म वर्ल्डवाइड क्या कमाल दिखाती है। दूसरी तरफ बात करें अल्लू अर्जुन की निजी जिंदगी की तो उन्हें हर दिन मुश्किलों का सामना करना कर रहा है। पहले उनकी गिरफ्तारी हुई फिर उस्मानिया विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की तरफ से हैदराबाद स्थित आवास पर तोड़फोड़ की गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026