---Advertisement---

‘जो हंगामा करने आता…’ उपद्रवियों को नहीं बख्शेंगे Allu Arjun! जारी विवाद पर Pushpa 2 एक्टर के पिता ने दी सख्त चेतावनी

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन का भले ही रिएक्शन ना आया हो लेकिन उनके पिता ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। दबंगई दिखाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी और उन्होंने इशारों में अपनी बात कही है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 23, 2024 1:41 अपराह्न

Allu Arjun
Follow Us
---Advertisement---

Allu Arjun:पुष्पा 2 द रूल‘ (Pushpa 2 The Rule) को लेकर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह सच है कि फैंस इस फिल्म खूब प्यार लुटा रहे लेकिन निजी जिंदगी में अल्लू को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जहां संध्या थियेटर में महिला की मौत के बाद से उन्हें लगातार हेटर्स से ट्रोल होना पड़ रहा है। वहीं बीते दिन उस्मानिया विश्वविद्यालय के सदस्यों की तरफ से हैदराबाद स्थित आवास पर अटैक कर दिया गया। इसके बाद माहौल अभी गरम है। वहीं घर पर हुए आक्रमण के बाद अल्लू अर्जुन ने भले ही रिएक्ट ना किया हो लेकिन उनके पिता ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं क्या कहा।

Allu Arjun के पिता को है कानून पर भरोसा

अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने इस मामले में कहा है कि “कानून अपना काम कर रही है और उन्हें पता है कि किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने कहा कि “सबने देखा है कि हमारे घर पर आज क्या किया गया है लेकिन अब समय आ गया है कि हम सही तरीके से इस पर काम करें। अभी हमारे पास इन सभी चीजों के लिए प्रतिक्रिया देने का सही समय नहीं है। किसी भी बात पर रिएक्शन देना अभी ठीक नहीं है। उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया है और उन पर मामला दर्ज है।

Pushpa 2 एक्टर Allu Arjun के पिता ने कहीं ये बात

पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन के पिता इतने पर ही नहीं रुके और उन्होंने कहा है कि “जो भी हमारे घर या आसपास हंगामा करने के लिए आता है पुलिस ऐसे व्यक्ति को ले जाने के लिए तैयार है। इस तरह की घटना कहीं भी किसी को भी बढ़ावा न देने में ही भलाई है। मैं मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। कानून अपना काम करेगा और मुझे भरोसा है।”

Allu Arjun के घर तोड़फोड़ के पीछे का मकसद

पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित घर पर तोड़फोड़ की गई थी और बताया गया कि उस्मानिया विश्वविद्यालय के सदस्य इसमें शामिल थे। इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। संध्या थियेटर में एक महिला की मौत को लेकर उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों में तोड़फोड़ मचाई और कहा जा रहा है कि उनका मांग है कि अल्लू अर्जुन मुआवजे के तौर पर मृतक महिला की फैमिली को 1 करोड रुपए दे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pranit More

जून 23, 2026

Thalapathy Vijay

जून 23, 2026

Emraan Hashmi

जून 23, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 11

जून 23, 2026

Ranbir Kapoor

जून 23, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 4

जून 23, 2026