Alpha Teaser: आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल अचानक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे और वजह हैi अल्फा टीजर जिसमें बाप और बेटी की जोड़ी के तौर पर नजर आ रहे हैं। बॉबी और आलिया को देखकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। वहीं शरवरी वाघ का एक्शन अवतार देखने के लिए इंतजार कर रहे फैंस को निश्चित तौर पर झटका लगा है। आइए जानते हैं आखिर अल्फा टीजर में क्या दिखाया गया है जो इस फिल्म के लिए लोगों को बेकरार कर देने के लिए काफी है। इसके साथ ही यूजर्स इसे लेकर किस तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बॉबी देओल और आलिया भट्ट ने Alpha Teaser में किया कमाल
इस बात में कोई शक नहीं है कि अल्फा टीजर काफी दमदार है जिसमें बॉबी देओल पिता के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं बेटी आलिया भट्ट को हुआ जन्मदिन के मौके पर मिशन के बारे में बताते हैं जिसे अंजाम देने का समय आ गया है। इस मिशन के लिए 18 साल का इंतजार किया गया था और बॉबी देओल ने खुद अपनी बेटी को ट्रेंड किया था। ऐसे में देश के लिए इस जब्बे को देखने के लिए बेताबी है। यह आने वाले समय में काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि टीचर काफी ट्विस्ट और टर्न के साथ दिखाए गए हैं।
क्यों अल्फा टीजर को लेकर ट्रेंड में आई शरवरी वाघ
वहीं अल्फा टीचर देखने के बाद जहां फैंस इसे लेकर क्रेजी नजर आ रहे हैं। बॉबी देओल को जहां जेम ऑफ एरा बता रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट की भूमिका काफी पसंद किया जा रहा है लेकिन इस सबके बीच लोगों का ध्यान शरवरी वाघ ने खींचा है जो टीचर में पूरी तरह से गायब दिखी। इसे लेकर कुछ लोग नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आए हैं हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस को दूसरे टीजर में दिखाया जाएगा क्योंकि यह आलिया का इंट्रो टीजर था। अब ऐसे में लोगों को इंतजार रहने वाला है लेकिन फिलहाल शरवरी अल्फा टीजर को लेकर ट्रेंड कर रही हैं।
