---Advertisement---

‘खुद में खोया था…’Aly Goni ने कंट्रोवर्सी को लेकर धर्म और नमाज पर दिखाई बेबाकी, जानिए क्यों नहीं बोले थे गणपति बप्पा मोरया

Aly Goni: गणपति बप्पा मोरया को लेकर अली गोनी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने जो कहा वह चर्चा में है। एक्टर के मुताबिक उन्होंने जो भी किया वह जानबूझकर नहीं किया। इसके अलावा धर्म और नमाज को लेकर बात करते हुए एक्टर ने क्या कहा आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 7, 2025 5:49 अपराह्न

Aly Goni
Follow Us
---Advertisement---

Aly Goni: Jasmin Bhasin के गणपति इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जहां गणपति बप्पा मोरिया ना कहने की गलती अली गोनी के यह भारी पड़ा था। लोग उन्हें काफी ट्रोल करने लगे थे। अब ऐसे में भयंकर ट्रोलिंग के बीच इस पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि कुछ ऐसा भी हो सकता है। निश्चित तौर पर गणपति बप्पा मोरया ना बोलना Aly Goni का कोई इंटेंशन नहीं था लेकिन जो हुआ उसकी कल्पना भी नहीं की गई थी। आइए जानते हैं ऐसा क्या कहा गणपति बप्पा मोरिया विवाद पर जो चर्चा में है।

अली गोनी हर धर्म का करते है सम्मान

दरअसल Aly Goni को काफी विवादों का सामना करना पड़ा और उनकी जमकर आलोचना की जा रही थी। ऐसे में अली गोनी ने स्पष्ट किया कि “उन्हें इस उम्मीद का अंदाजा भी नहीं था क्योंकि वह अपने विचारों में खोए हुए थे। एहसास ही नहीं हुआ मैं अपने आप में खोया हुआ था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा।” उन्होंने इस बात को साफ किया कि उनका धर्म भले ही अलग हो लेकिन वह सभी धर्म का सम्मान करते हैं और अपनी मान्यताओं का पालन करते हैं

धर्म को लेकर Aly Goni ने बताई सच्चाई

अपने लिए जारी कंट्रोवर्सी के बीच अली गोनी ने कहा कि मेरे धर्म में इसकी इजाजत नहीं है। हमारी एक ही मान्यता है हम नमाज पढ़ते हैं प्रार्थना करते हैं और सभी धर्म का सम्मान करते हैं। कुरान में लिखा है कि हमें सभी का सम्मान करना चाहिए और मैं करता हूं। नमाज धर्म और कुरान को लेकर बात करते हुए Aly Goni ने कहा की आखिर उन्होंने क्यों गणपति बप्पा मोरया नहीं कहा था। हालांकि एक्टर ने यह भी कहा कि सभी धर्म का सम्मान करते हैं। ऐसे में जो हेटर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं उन्हें एक खास पैगाम दिया है।

अली गोनी का वीडियो वायरल हुआ था जहां यह दिखाया क्या गया था कि जैस्मिन भसीन के कहने के बावजूद उन्होंने गणपति बप्पा मोरिया नहीं कहा था। वह च्विंगम चबा रहे थे जिस पर लोग उन्हें खूब ट्रोल करते दिखे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026