Ameesha Patel : सबसे बड़ी फैशन इवेंट का शो कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 शुरु हो चुका है. 12 मई से लेकर 23 मई 2026 तक ये फ्रांस में चल रहा है. इस दौरान रेड कार्पेट पर सितारों का मेला लगा हुआ है. इस इवेंट में बॉलवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी पहुंची थी. लेकिन उनके सभी लुक्स पर ट्रोलर्स का गुस्सा निकला . इतना ही नहीं पैपराजी की इग्नोरेंस और इंटरनेशन स्टार्स के द्वारा उन्हें किनारा किए जाने के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसके कारण आलिया को सोशल मीडिया पर विरोधियों का काफी सामना करना पड़ रहा है. एक्ट्रेस वापस आ चुकी है लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच गदर एक्ट्रेस आमीषा पटेल ने आलिया भट्ट का बचाव किया है. उन्होंने इंटरनेट पर विरोधियों की क्लास लगा दी.
Ameesha Patel ने किया आलिया भट्ट का बचाव
अमीषा पटेल ने एक्स पर आलिया भट्ट की कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुई ट्रोलिंग पर लिखा, ‘भारत में अभिनेताओं को हॉलीवुड सितारों की तुलना में अपने ही देश के लोगों द्वारा कहीं अधिक बुरी तरह ट्रोल किया जाता है, जो बेहद दुखद है!
देखें पोस्ट
Actors here in INDIA
r more badly trolled by our own people than Hollywood stars are within their country from their own people which is so sad !Whether it’s a Indain stars appearance or attire at big events they sadly become targets of their own people! Such a shame!— ameesha patel (@ameesha_patel) May 17, 2026
चाहे किसी भारतीय सितारे की उपस्थिति हो या बड़े आयोजनों में उनका पहनावा, वे दुर्भाग्यवश अपने ही लोगों के निशाने पर आ जाते हैं! कितना शर्मनाक!’ अमीषा के इस पोस्ट की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं.’
कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुई ट्रोलिंग पर क्या बोली आलिया भट्ट?
आपको बता दें, आलिया भट्ट भी विरोधियों को इंटरनेट पर जवाब दे चुकी है. दरअसल, एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि दुख की बात है कि किसी ने तुम्हें नोटिस ही नहीं किया. इस पर आलिया ने ये बोलते हुए मुंह बंद कर दिया था कि, ‘दुख कैसा प्यारे, आपने तो मुझे नोटिस किया’. आलिया की भले ही इंटरनेशनल मीडिया और यूजर्स ट्रोलिंग कर रहे हो, लेकिन एक वर्ग ऐसा भी है कि, उनके कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहा है.
Cannes Film Festival 2026 रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट के साथ क्या हुआ?
आलिया भट्ट की ट्रोलिंग विदेशी फोटोग्राफर्स की इग्नोरेंस से शुरु हुई थी. इसके बाद कुछ लोग उनकी तुलना एश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा से करने लगे. वहीं, उन्होंने भारतीय सिनेमा को मेल सेंट्रिक बताया है. इन सभी विवादों के बीच उनके करीबी बचाव कर रहे हैं.आलिया भट्ट का बचाव सिर्फ आमीषा पटेल ने ही नहीं बल्कि उनकी मां सोनी राजदान और अली गोनी और राहुल वैद्य जैसे सितारों ने भी किया है.






