Aneet Padda : मोहित सूरी की ‘सैयारा’ फिल्म से बॉलीवुड में जोरदार एंट्री करने वाली अनीत पड्डा लगातार चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस ने अपना 24वां जन्मदिन अभी हालहि में 13 अक्टूबर 2026 को मनाया है। इस दौरान उनके को-एक्टर और अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया। जिसके बाद फैंस को लगने लगा कि, सैयारा फिल्म की यो हिट रील जोड़ी रियल में भी एक-दूसरे को डेट कर रही है। लेकिन क्या आपको पता है, अनीत पड्डा बहुत जल्द तीन बड़ी फिल्मों में नजर आ सकती हैं।
Aneet Padda को मिल सकती है बड़ी हॉरर फिल्म
अनीत पड्डा को लेकर खबर है कि, ‘सैयारा’ जैसी हिट मूवी को करने के बाद वो बहुत जल्द ‘स्त्री’ जैसी फिल्म को बना चुके मैडॉक फिल्मस के साथ ‘शक्ति’ और ‘शालिनी’ नाम की फिल्म में नजर आएंगी। ये मूवी बंगाली लोककथाओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित हो सकती है। खबरों की मानें तो ये एक हॉरर फिल्म होगी। जिसमें अनीत पड्डा का अहम रोल होगा।
‘सैयारा’ फेम मोहित सूरी के साथ दोबारा काम कर सकती हैं अनीत पड्डा
बॉलीवुड डायरेक्टर मोहित सूरी के साथ सैयारा जैसी सुपरहिट लव स्टोरी देने के बाद अनीत पड्डा एक बार फिर से उनके साथ नजर आ सकती हैं। अभी तक इसका नाम तो सामने नहीं आ सका है। लेकिन ऐसी खबर है कि, ये फिल्म भी कॉलेज रोमांस ड्रामा पर आधारित होगी। इसमें उनके साथ अहान पांडे भी दिख सकते हैं।
डायरेक्टर मनीष शर्मा की बड़ी फिल्म में आ सकती हैं नजर
‘बैंड बाजा बारात’ फेम डायरेक्टर मनीष शर्मा के साथ भी अनीत पड्डा काम कर सकती हैं। ये एक पंजाबी लव स्टोरी बताई जा रही है। हालंकि अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन ये फिल्म लगातार खबरों में बनी हुई है।
अहान पांडे के साथ उड़ी अफेयर की खबरें
आपको बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के चचरे भाई और एक्टर अहान पांडे ने अनीत पड्डा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधआई दी थी। उन्होंने एक्ट्रेस की कुछ अनदेखी स्पेशल तस्वीरों के साथ एक पोस्ट किया और लिखा, ‘ब्रह्मांड के लिए एक उपहार’ , वहीं अनीत पड्डा ने भी दिल छूने देने वाला जवाब देते हुए लिखा, ‘तुम पूरी दुनिया में सबसे अच्छे इंसान हो, थैंक्यू मेरे अहाना।’ जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरे उड़ने लगी हैं। हालंकि अभी तक ये रिश्ता आधिकारिक नहीं हुआ है।







