---Advertisement---

तलाक की खबरों के बीच इस तरह साथ दिखे Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan, वायरल हुईं तस्वीरें

Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan को तलाक की खबरों के बीच एक साथ अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के आशीर्वाद समारोह में स्पॉट किया गया है। चलिए जानते हैं माजरा क्या है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 14, 2024 10:49 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 14, 2024 2:27 अपराह्न

Aishwarya Rai
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai: मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन बीते कुछ दिनों से सवालों में घिरी हुईं थी। एक्ट्रेस का सुर्खियों में रहने का कारण, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बच्चन फैमिली से अलग दिखना है। दरअसल, ऐश्वर्या और बच्चन फैमिली दोनों को अनंत और राधिका के शादी फंक्शन्स में देखा गया लेकिन एक साथ नहीं। एक्ट्रेस को बच्चन फैमिली और अभिषेक बच्चन से लग देख फैंस कई बड़े सवाल उठाने लगे। यहीं अब ऐश्वर्या की एक रीसेंट तस्वीर वायरल हो रही हैं जिसमें, वह अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ बैठी दिख रही हैं। चलिए एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर नजर डालते हैं।

तलाक की खबरों के बीच साथ दिखे Aishwarya Rai और अभिषेक

हाल में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ एक फ्रेम में नजर आ रही हैं। इस वायरल होती तस्वीर को देखते ही एक्ट्रेस के फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं क्योंकि, कपल को एक साथ न देखने के बाद से ही हर कोई यह अंदाजा लगा रहा था कि दोनों का तलाक हो गया है। यहीं दोनों ने अपनी इस तस्वीर से उन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है।

यूजर्स उठा रहे थे कपल के रिश्ते पर सवाल

इसी के साथ आपको बता दें, एक्ट्रेस को बच्चन परिवार के साथ न ही अनंत और राधिका की शादी में देखा गया और न ही, आशीर्वाद समारोह में। जिससे उनके फैंस काफी ज्यादा निराश हो गए और कपल के रिश्ते पर सवाल उठाते दिखे। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट किया “ये क्यों बच्चन फैमिली से अलग दिख रही है? अभिषेक होता ही नहीं है साथ में” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया “बच्चन फैमिली अलग-अलग क्यों आई है, अभिषेक बच्चन भी नहीं दिख रहे साथ में” यही नहीं एक यूजर ने तो लिख डाला “डाइवोर्स तो नहीं हो गया दोनों का।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026