---Advertisement---

80 वर्षीय Amitabh Bachchan रेस में Shah Rukh Khan को देते हैं मात! 17 साल बाद धमाल मचाएगी यह जोड़ी

Amitabh Bachchan Shah Rukh Khan: शाहरुख खान बहुत जल्द अमिताभ बच्चन के साथ एक बार फिर नजर आ सकते हैं। दोनों की फिल्म को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दोनों को साथ देखने के लिए फैंस जहां बेकरार है वहीं इस बारे में शाहरुख खान ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। शाहरुख के ट्वीट से इतना तो साफ हो गया है कि दोनों जल्द ही धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2023 2:03 अपराह्न

Amitabh Bachchan SRK
Follow Us
---Advertisement---

Amitabh Bachchan Shah Rukh Khan: यह बात सच है कि आज भी महानायक अमिताभ बच्चन और किंग खान यानी शाहरुख खान को टक्कर देना किसी भी स्टार के लिए बड़ी बात है। दोनों की जोड़ी आखिरी बार ‘कभी अलविदा ना कहना’ फिल्म में नजर आई थी। वहीं अब कहा जा रहा है कि 17 साल बाद एक बार फिर दोनों साथ में नजर आ सकते हैं। अटकलों का बाजार लगातार गर्म है और माना जा रहा है कि एक बार फिर ये दोनों सुपरस्टार्स एक साथ नजर आ सकते हैं। वही हाल ही में आस्क मी सेशन के दौरान इस पर शाहरुख खान ने भी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने इस खबर को सही करार दिया है। फिलहाल लोगों को इस बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

अटकलों पर शाहरुख खान ने तोड़ी चुप्पी

दरअसल बीते दिनों एक पोस्ट काफी वायरल हुआ था जिसमें शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन दौड़ते हुए नजर आ रहे थे। दोनों का ऑल ब्लैक लुक लोगों को खूब पसंद आया था और यह भी अटकलें लगाई जा रही थी। दोनों सुपरस्टार्स जल्द किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं और एक साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं। वहीं डॉन और डॉन 2 को एक साथ देखने के लिए फैंस भी बेकरार हो गए। अब इस पर खुद किंग खान ने भी चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने सच्चाई बता दी।

आज भी शाहरुख खान को हरा देते हैं अमिताभ

दरअसल ट्विटर पर आस्क मी सेशन के दौरान एक फैन ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कहा, “कुछ लाइन सीनियर बच्चन के लिए।” इस पर शाहरुख खान ने मजेदार जवाब देकर लोगों की बेकरारी बढ़ा दी है। उन्होंने इस फैन को जवाब दिया और लिखा, “अमिताभ बच्चन के साथ काम करना बहुत मजेदार था। इतने सालों के बाद शूटिंग से प्रेरित होकर वापस आया और आशीर्वाद लिया और बस आपको यह बताने के लिए कि उन्होंने मुझे दौड़ में हरा दिया।”

इस फिल्म में आखिरी बार नजर आए थे शाहरुख और अमिताभ

इसके बाद इतना तो साफ है कि दोनों साथ में काम करने के लिए तैयार है और बहुत जल्द इसकी ऑफिशल अनाउंसमेंट भी की जाएगी। फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अमिताभ बच्चन एक साथ आखिरी बार 2006 में ‘कभी अलविदा ना कहना’ फिल्म में नजर आए थे। वहीं इसके अलावा वह कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026