Amitabh Bachchan: सदी के महानायक को लेकर लोग किस कदर दीवाने हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि 83 साल की उम्र में भी उनकी फिल्में को लेकर लोग इंतजार करते हैं। क्या आपको पता है कि अमिताभ बच्चन के साथ रजनीकांत की तुलना करते हुए फैंस का क्या मानना है। आखिर दोनों में से किस एक्टर का स्टारडम ज्यादा बड़ा है और क्यों ऐसा लोग मानते हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है और कैसे लोग इनकी तुलना करने पर मजबूर हो गए हैं। यह रेडिट पर फिलहाल चर्चा में है।
रजनीकांत संग कैसे रेडिट यूजर ने किया अमिताभ बच्चन की तुलना
रेडिट पर इस पोस्ट को शेयर किया गया है जहां अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की फिल्मों की तुलना की गई है कि आखिर किसने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई की है। इसके साथ ही रेडिट यूज़र ने उनकी कुछ चुनिंदा बड़ी फिल्मों का जिक्र किया है। जो लोग रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की तुलना करते हैं उनके लिए यह है। जहां रजनीकांत की टॉप 5 फिल्मों में 2.0 800 करोड़ ,जेलर 618 करोड़, कुली 514 करोड़ और Enthiran 305 करोड़, और काबिल 250 करोड रुपए की कमाई की है।
अमिताभ बच्चन की पॉपुलर फिल्मों की क्या रही कमाई
इसके साथ ही रेडिट पोस्ट में यह भी कहा गया कि अमिताभ बच्चन की सबसे बड़ी फिल्म ब्रह्मास्त्र 400 करोड़, ठग ऑफ हिंदुस्तान 320 करोड़, के3जी 130 करोड़, पीकू 120 करोड़ और बदला 100 करोड रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही नोट में कहा गया कि कल्कि अमिताभ बच्चन की फिल्म में नहीं गिना जा सकता है क्योंकि अमिताभ इसमें सपोर्टिंग रोल में नजर आए।
Amitabh Bachchan और रजनीकांत की तुलना पर क्या बोल रहे फैंस
वहीं इस तुलना को देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ लोग इसे सही बता रहे हैं तो कुछ ने इसे लॉजिकलेस बताया है और कहा कि दोनों ही महान है लेकिन अमिताभ का पुराना एरा है। जहां लोग फिल्में देखते थे और बिग बी ने कई ऐसी फिल्में दी है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। लोग शोले की भी जिक्र करने लगे हैं। यह सच है कि अमिताभ हो या रजनीकांत अपनी करियर में कई धमाकेदार फिल्में आ रहे हैं।
