Amitabh Bachchan : अमिताभ बच्चन को ऐसे ही महानायक नहीं कहा जाता है। वो एक अच्छे एक्टर के साथ बेहतरीन इंसान भी हैं। 83 साल की उम्र में अमिताभ फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, बॉलीवुड के इतिहास में सबसे पहले 1 करोड़ की फीस लेने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन ही थे। खास बात ये है कि, उन्होंने इस भारी-भरकम फीस की डिमांड खुद नहीं की थी बल्कि उन्हें निर्माता-निर्देशक के. सी. बोकाड़िया के द्वारा जबरन दी गई थी। इसका खुलासा फिल्म मेकर ने खुद एक इंटरव्यू में किया था।
Amitabh Bachchan की 1 करोड़ फीस का खुलासा
बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर के. सी. बोकाड़िया ने एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन को मिलने वाली 1 करोड़ की फीस का खुलासा करते हुए बताया था कि, वो ‘आज का अर्जुन’ फिल्म बना रहे थे। इसके लिए अमिताभ बच्चन ने 70 लाख रुपये मांगे थे।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-NewsNationTV
लेकिन के. सी. बोकाड़िया ने उन्हें साइन करने के लिए 1 करोड़ रुपये का ऑफर किया था। इसका कारण उन्होंने बताया कि, बिग बी बहुत ही अच्छे एक्टर, बेहतरीन और मेहनती इंसान हैं। ये 1990 की सबसे हिट मूवी थी। इस फिल्म का सबसे हिट गाना ‘गोरी हैं कलाइयां’ था। खास बात ये है कि, अमिताभ बच्चन ने खुद इतनी बड़ी रमक मांगी नहीं थी । उनके काम और मेहनत को देखते हुए 1 करोड़ की फीस ऑफर की गई थी। लेकिन एक्टर ने डायरेक्टर का सम्मान करते हुए सिर्फ 70 लाख रुपए लिए थे।
अमिताभ बच्चन और के. सी. बोकाड़िया की पक्की दोस्ती
अमिताभ बच्चन और के. सी. बोकाड़िया बॉलीवुड में अच्छे दोस्त की तरह माने जाते हैं। अमिताभ का जब आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे तो ये डायरेक्टर उनके साथ मजबूती के साथ खड़ा रहा। अभी हालहि में डायरेक्टर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि, अमिताभ फिल्म जगत के उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं जो अपने स्टाफ की सैलरी खुद देते हैं वो प्रोड्यूसर पर इसका भार नहीं डालते हैं।के. सी. बोकाड़िया बॉलीवुड में कई लोगों को स्टार बनाने वाले डायरेक्टर हैं। उन्होंने ‘प्यार झुकता नहीं’ ,’तेरी मेहरबानियां’ , ‘नसीब अपना अपना’, ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ और’ फूल बने अंगारे’ जैसी फिल्में बनाई हैं।
