---Advertisement---

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: बचपन की दोस्ती से लेकर शादी तक, कुछ ऐसा रहा दोनों के प्यार का सफर

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी बहुत जल्द राधिका मरचेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। कपल फिलहाल डिमांडिंग जोड़ी की लिस्ट में से एक है और लोग उन्हें जमकर सर्च कर रहे हैं। बचपन के प्यार से शादी के बंधन तक ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 29, 2024 12:27 अपराह्न

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी बहुत जल्द राधिका मरचेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। कपल फिलहाल डिमांडिंग जोड़ी की लिस्ट में से एक है और लोग उन्हें जमकर सर्च कर रहे हैं। बचपन के प्यार से शादी के बंधन तक के लिए तैयार Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding की कहानी काफी दिलचस्प रही है। दोनों को कई दफा एक साथ स्पॉट किया गया और ऐसे में उनका प्यार का सफर काफी खास रहा है। अनंत अंबानी ने हायर एजुकेशन ब्राउन यूनिवर्सिटी से कंप्लीट किया तो राधिका मरचेंट न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। दोनों की डेटिंग की खबरें 2018 में आई थी।

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding से पहले भी चर्चा में रहे कपल

2018 में दोनों की रिलेशनशिप की खबरें आई थी और इस दौरान एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी। इस तस्वीर को देखने के बाद हर तरफ अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के रिलेशनशिप की खबरें आने लगी। मुकेश अंबानी के बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मरचेंट काफी चर्चा में रही थी।

राधिका मरचेंट ईशा अंबानी की शादी में हुई स्पॉट

राधिका मरचेंट को ईशा अंबानी की शादी में स्पॉट किया गया और इस दौरान वह शादी के हर फंक्शन को इंजॉय करती हुई दिखी। कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रगु जिसमें वह अनंत अंबानी के साथ दिखाई दे रही थी। दोनों की अनदेखी तस्वीर खूब वायरल हुई थी और लगातार यह प्रेम कहानी बढ़ती रही।

आकाश अंबानी की शादी में भी शिरकत करने के लिए पहुंची राधिका मरचेंट

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding से पहले राधिका को अंबानी के हर एक इवेंट में स्पॉट किया जाता था और ऐसे में वह आकाश अंबानी की शादी में भी शिरकत करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान भी राधिका और अनंत की केमिस्ट्री लोगों को दिखाई दी जब दोनों साथ में पोज देते हुए नजर आए थे।

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding की तैयारी है जोरों पर

वहीं बाद में अंबानी ने राधिका के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी को आयोजित किया था। बाद में कपल की इंगेजमेंट पार्टी भी रखी गई थी। रिपोर्ट्स की माने तो कपल 12 जुलाई 2024 को शादी के बंधन में बनने के लिए तैयार हैं। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं शादी से पहले जामनगर में 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक कपल की प्री वेडिंग फंक्शंस की तैयारी जारी है। इस सेरेमनी में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड के तमाम सितारे भी पहुंचे हैं। वहीं बीते दिन 28 फरवरी को अन्न सेवा का आयोजन किया गया जिसमें 51000 लोगों को गुजराती खाना परोसा गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026