---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant की शादी का दिखा मुंबई के होटल पर असर! जश्न की तैयारी की झलक देख उड़ जाएंगे होश

Anant Ambani Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर लोग काफी एक्साइटेड है लेकिन इसका असर मुंबई के होटल पर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 8, 2024 5:37 अपराह्न

Anant Ambani Radhika Merchant
Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने वाली है और इस वीवीआईपी शादी को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर ग्रैंड वेडिंग से पहले के फंक्शन से तस्वीरें वायरल हो रही है। वहीं इस सबके बीच वेडिंग की तैयारी से एक झलक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस शादी की वजह से मुंबई के बीकेसी में स्थित सभी फाइव स्टार होटल और नॉर्मल होटल पर असर देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कैसे और क्या है पूरी खबर।

आसमान छू रही कीमत

अनंत और राधिका की शादी मुंबई के बीकेसी में स्थित जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाली हैं लेकिन वहां आसपास के होटल की बुकिंग ताबड़तोड़ हो रही है। इस ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन की वजह से बताया जा रहा है कि अभी यहां के फाइव स्टार होटल की कीमत एक रात की 91000 से ज्यादा हो चुकी है जबकि सामान्य दिनों पर इसका किराया लगभग 13000 रुपए एक रात की ली जाती थी। बीकेसी में अंबानी परिवार की शादी के सेलिब्रेशन को लेकर होटल में कमरे मिलने मुश्किल हो रहे हैं।

होटल बुकिंग में भी आ रही दिक्कत

वेबसाइट पर यहां के होटल में 10000 से ज्यादा का किराया 9 जुलाई से दिखाया जा रहा है। कई होटल में रूम उपलब्ध भी नहीं हैं। ऐसे में अंबानी परिवार की शादी का असर निश्चित तौर पर होटल की बुकिंग पर भी देखने को मिल रहा है। कई होटल में कमरा बुक भी नहीं हो रहे हैं। आम लोगों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

जश्न की झलक है लाजवाब

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से शादी की तैयारी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हर तरफ डेकोरेशन काफी खास है। फूलों और लाइट से इस वेडिंग को खास बनाने के लिए डेकोरेट किया गया है। अलग अलग पेंटिंग्स से लेकर गोल्ड प्लेटेड अR पर लोगों की निगाहें हैं। शादी को लेकर लंबे समय से लोग इसका इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026