---Advertisement---

आदित्य से ब्रेकअप और हार्दिक संग अफेयर रुमर्स के बीच Ananya Panday के फैंस को मिली खुशखबरी, जानिए कब रिलीज होगी CTRL

Ananya Panday: अनन्या पांडे की फिल्म सीटीआरएल की रिलीज तारीख की हुई घोषणा, फैंस हुए ओवर एक्साइटेड, जानिए कब और कहां कर सकते हैं स्ट्रीम।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 5, 2024 1:23 अपराह्न

Ananya Panday
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday: बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर डिमांडिंग एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार अनन्या पांडे एक बार फिर चर्चा में आ गई है। जहां पहले आदित्य रॉय कपूर के साथ ब्रेकअप और हार्दिक पांड्या के साथ लिंक अप की वजह से एक्ट्रेस सुर्खियों में रही। वहीं अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सीटीआरएल’ को लेकर लाइमलाइट बटोर रही हैं। दरअसल इस फिल्म की रिलीज तारीख की अनाउंसमेंट कर दी गई है और ऐसे में यह हसीना सुर्खियों में आ गई है। कहने में दो राय नहीं है कि इस फिल्म में एक बार फिर अनन्या पांडे के स्टाइलिश लुक से लोग रूबरू होने वाले हैं।

कब और कहां रिलीज हो रही फिल्म

यह फिल्म एक ऐसी लड़की की जिंदगी की कहानी है जो जिंदगी उतार-चढ़ाव से गुजरती है। अपनी खुशियों और रिश्तो के बीच संतुलन बनाने के लिए उसे क्या-क्या करना पड़ता है यही है इस फिल्म की कहानी। वहीं जहां तक इस फिल्म की रिलीज तारीख की बात करें तो Ananya Panday ने वीडियो को शेयर करते हुए कहा, “एक बार फिर सोचो सीटीआरएल 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।”

वीडियो देख बढ़ी एक्साइटमेंट

जहां तक टीज़र की बात करें तो अनन्या पांडे इसमें काफी अलग-अलग लुक में नजर आ रही है। कभी वह अपने को-स्टार के साथ रोमांटिक दिखाई दे रही है तो कभी मस्ती और पागलपन करती हुई नजर आती है। अनन्या एक से बढ़कर एक बुक में दिखाई दे रही है और ऐसे में सीटीआरएल फिल्म सुर्खियों में आ गई है। वीडियो में कभी इंटेंस लुक में दिखाई देती है तो कभी उनके चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल से रोमांटिक दिखाई देती है। कभी पार्टी लुक में बवाल मचा रही है। ऐसे में यह तो तय है की फिल्म मस्ती और सस्पेंस से भरपूर है जिसे देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये स्टार्स आएंगे नजर

इस फिल्म में अनन्या के साथ विहान सामत और निखिल द्विवेदी स्टार्स नजर आने वाले हैं। अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आई थी जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना और विजय राज जैसे स्टार्स नज़र आए थे। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं हाल ही में वह इनसाइड आउट 2 में अपनी आवाज दी है वहीं अनन्या पांडे की पाइपलाइन में और भी काफी प्रोजेक्ट है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026